facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adipurush को लेकर थम नहीं रहा बवाल, अब अनुराग ठाकुर ने कह दी ये बड़ी बात

Advertisement

महज़ 72 घंटे के अंदर मेकर्स का दोबारा डबिंग करने का फैसला

Last Updated- June 19, 2023 | 4:39 PM IST
Adipurush Controversy: Protests against 'Adipurush' in several districts of UP, saints demand ban

रामायण पर आधारित मूवी Adipurush को लेकर बवाल थम नहीं रहा है। फिल्म के टीजर के साथ शुरू हुआ विवाद पिक्चर के रिलीज होने के बाद और भी गहरा गया है।

एक तरफ जहां लोग मूवी के VFX की आलोचना कर रहे हैं, दूसरी तरफ कई लोगों ने मूवी के डायलॉग्स की जमकर आलोचना की है और कई अहम तथ्यों पर कड़ी आपत्ति जताई है।

फिल्म के VFX की फजीहत तो शुरू से हो ही रही थी, लेकिन उससे भी ज्यादा इसके डायलॉग ने लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। फिल्म से जुड़े सभी किरदारों को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।

महज़ 72 घंटे के अंदर मेकर्स का दोबारा डबिंग करने का फैसला

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर कड़ी आलोचनाओं को देखते हुए फिल्म के मेकर्स ने इस दोबारा डबिंग करने का फैसला किया है। बता दें कि फिल्म रिलीज़ होने के महज़ 72 घंटे के अंदर मेकर्स ने इस दोबारा डबिंग करने का फैसला किया है। साथ ही कुछ डायलॉग्स की रीडबिंग तो शुरू भी चुकी है, जिसे लेकर सबसे ज्यादा बवाल हुआ है।

इस बीच आदिपुरुष को लेकर चल रहे विवाद पर सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आखिरकार प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान कहा, “सेन्ट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म को लेकर हिंसा पर ध्यान दिया है। अगर लोगों की भावनाएं आहत होती हैं तो वह किसी भी कीमत पर ऐसा नहीं होने देंगे। राईटर और डायरेक्टर फिल्म के कुछ संवादों को बदलने पर भी सहमत हुए हैं।”

अनुराग ठाकुर ने कहा कि वह इसकी देखरेख भी करेंगे कि धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचे।

Advertisement
First Published - June 19, 2023 | 4:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement