facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Advertisement

इस महीने की शुरुआत में लखनऊ, बेंगलुरु, जयपुर और दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में इसी तरह की फर्जी धमकी मिली थी।

Last Updated- May 15, 2024 | 2:25 PM IST
Bomb Threat
Representative Image

उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में दो सरकारी स्कूलों समेत सात स्कूलों को ईमेल पर बम से उड़ाने की धमकी मिली, जो पुलिस जांच के बाद फर्जी पाई गई। अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) हरीश चंद्र ने बुधवार को बताया कि पिछले 72 घंटों में पांच निजी स्कूलों और दो सरकारी स्कूलों को एक ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

उन्होंने कहा, “ज्यादातर स्कूलों ने मंगलवार को इस खतरे की जानकारी पुलिस को दी क्योंकि स्कूल रविवार और सोमवार को बंद थे।” उन्होंने बताया कि जिन स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली उनमें हनुमंत विहार का गुलमोहर विहार पब्लिक स्कूल, गुजैनी का केडीएमए स्कूल, कौशलपुरी का सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर, सिंहपुर कछार का चिंटल स्कूल, सिविल लाइंस का वीरेंद्र स्वरूप स्कूल, कैंट का केंद्रीय विद्यालय और अर्मापुर एस्टेट का केंद्रीय विद्यालय शामिल हैं।

अधिकारी ने दावा किया कि प्रारंभिक जांच के बाद यह पाया गया कि यह सारी धमकियां फर्जी थीं। अपर पुलिस आयुक्त ने बताया,”साइबर अपराध अधिकारियों को सतर्क कर दिया गया है और एफआईआर दर्ज करने के बाद मामले की जांच शुरू करने के निर्देश जारी किए गए हैं।” उन्होंने कहा,”हम लखनऊ, बेंगलुरु, जयपुर और दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को मिली बम धमकियों के पैटर्न का भी पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।”

पुलिस ने कहा कि इस महीने की शुरुआत में लखनऊ, बेंगलुरु, जयपुर और दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में इसी तरह की फर्जी धमकी मिली थी।

Advertisement
First Published - May 15, 2024 | 2:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement