facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Share Market Today: शेयर बाजार में फ्लैट कारोबार, सेंसेक्स 64,950 के ऊपर

Advertisement

एशिया और गिफ्ट निफ्टी में फ्लैट कामकाज हो रहा है। अमेरिकी फ्यूचर्स पर हल्का दबाव देखने को मिल रहा है।

Last Updated- November 08, 2023 | 11:59 AM IST
Stocks TO Watch today

बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ
बाजार की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 15.05 अंक यानी 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 64,927.03 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 10.50 अंक यानी 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 19,412.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था ।

 प्री-ओपनिंग में बाजार में में बढ़त
प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 174.09 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के साथ 65,116.49 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 177.80 अंक यानी 0.92 फीसदी की बढ़त के साथ 19,584.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा था ।

कैसी रहेगी बाजार की चाल

ग्लोबल मार्केट से सुस्त संकेत मिल रहे है। एशिया और गिफ्ट निफ्टी में फ्लैट कामकाज हो रहा है। अमेरिकी फ्यूचर्स पर हल्का दबाव देखने को मिल रहा है। हालांकि कल लगातार 7वें दिन US मार्केट बढ़त पर बंद हुए थे । इस बीच चीन के कमजोर आर्थिक आकंड़ों से क्रूड में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। कच्चे तेल का भाव 4% से ज्यादा फिसलकर 81 डॉलर के करीब पहुंचा है। आज OMCS, एयरलाइंस और पेंट शेयरों में एक्शन दिख सकता है।

कल कैसा रहा बाजार

रतीय शेयर बाजार (Stock Market) में मंगलवार को कारोबार उतार-चढ़ाव भरा रहा और बीएसई सेंसेक्स ट्रेडिंग के अंतिम समय तक हरे और लाल निशान के बीच झूलता रहा। हालांकि, अंत में सेंसेक्स 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ लगभग सपाट बंद हुआ।

चीन के आर्थिक आंकड़ों की वजह से आई गिरावट

चीन (China) के मिलेजुले आर्थिक आंकड़ों के जारी बाद एशियाई बाजारों में आई गिरावट का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी पड़ा जिससे सेंसेक्स और निफ्टी में तीन दिन से जारी तेजी का सिलसिला थम गया। साथ ही फाइनेंशियल और रियल्टी कंपनियों के शेयर में बिकवाली से भी बाजार नीचे आया।

13 प्रमुख सेक्टर में से 9 में गिरावट

बाजार के 13 प्रमुख सेक्टर में से 9 में गिरावट आई। हाई वेटेज वाले फाइनेंशियल सेक्टर में 0.5 प्रतिशत की गिरावट आई। पिछले तीन कारोबारी सत्रों में फाइनेंशियल सेक्टर 2.05 प्रतिशत तक चढ़ गया था।

तीस शेयरों पर आधारित, बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 16.29 अंक या 0.03 प्रतिशत गिरकर 64,942.4 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 65 हजार के स्तर को पार करते हुए 65,021.29 अंक तक और नीचे में 64,638 अंक तक फिसल गया था।

Advertisement
First Published - November 8, 2023 | 9:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement