facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jio Financial Services के शेयरों में 5% का उछाल, इस वजह से आई तेजी

Advertisement

कंपनी के शेयरों में यह वृद्धि ब्लैकरॉक के साथ 50:50 जॉइंट वेंचर स्थापित करने के लिए एक समझौते पर साइन करने के बाद आई है।

Last Updated- April 16, 2024 | 10:57 AM IST
Jio Financial Services

रिलायंस इंडस्ट्रीज की फाइनेंशियल सर्विस कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर (Jio Financial Services Share) आज इंट्राडे सेशन के दौरान 5% से ज्यादा के उछाल के साथ 371.95 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया।

कंपनी के शेयरों में यह वृद्धि ब्लैकरॉक के साथ 50:50 जॉइंट वेंचर स्थापित करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर करने के संबंध में कंपनी की सोमवार को एक्सचेंज फाइलिंग के माध्यम से की गई घोषणा के बाद हुई है।

इस जॉइंट वेंचर का उद्देश्य वेल्थ मैनेजमेंट गतिविधियों में शामिल होना है। इसके बाद फंड मैनेजमेंट कंपनी की स्थापना की जायेगी और उसके बाद भारत में एक ब्रोकरेज फर्म खोलने की योजना है।

कंपनी ने रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा, ”यह संयुक्त उद्यम ब्लैकरॉक, इंक. के साथ कंपनी के संबंधों को और मजबूत करता है। इसके साथ कंपनी ने डिजिटल-फर्स्ट पेशकश के जरिये भारत के परिसंपत्ति प्रबंधन उद्योग को बदलने और निवेश तक पहुंच को लोकतांत्रिक बनाने के लिए 26 जुलाई, 2023 को 50:50 प्रतिशत वाले हिस्सेदारी के साथ जॉइंट वेंचर की घोषणा की है।”

कंपनी ने निवेशकों को यह भी बताया कि वेल्थ मैनेजमेंट और ब्रोकिंग कारोबार की शुरुआत नियामक और क़ानूनी मंजूरी की बाद की जायेगी।

Advertisement
First Published - April 16, 2024 | 10:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement