facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

शुभ मंगलवार: चट्टानों को चीर, निकल रहे हैं 41 वीर! अबतक 3 मजदूरों को बाहर निकाला गया

Advertisement

बता दें कि सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर को ढह गया था और 41 मजदूर इसके अंदर फंस गए थे। इसके बाद से ही उन्हें टनल में से निकालने के लिए लगातार प्रयास किये जा रहे थे।

Last Updated- November 28, 2023 | 8:55 PM IST
Silkyara Tunnel Rescue

Tunnel Rescue: उत्तराखंड की सिलक्यारा टनल (Silkyara Tunnel) में फंसे 41 मजदूरों का आखिरकार बाहर निकलना शुरू हो गया। इस सुरंग से पहले मजदूर को बाहर निकाल लिया गया है। पिछले 17 दिन से जारी दिन-रात कड़ी मशक्कत के बाद आज मजदूरों को सकुशल मौत के मुंह से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

भारत माता की जय और पटाखों के साथ सुरंग से निकले मजदूरों का स्वागत

उत्तरकाशी के सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों में से पहले श्रमिक को बाहर लाया गया। मजदूरों के टनल से निकलने के साथ राहत कार्य में जुटे सैकड़ों कर्मचारियों समेत करोड़ों भारतीयों ने राहत की सांस ली। लोगों ने भारत माता की जय के नारों के साथ मजदूरों के सुरंग से निकलने का स्वागत किया।

मजदूरों को निकालने के बाद अस्पताल ले जाने के लिए प्रशासन ने पहले से ही 40 से ज्यादा एम्बुलेंस तैयार कर रखी है। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी भी खुद मौके पर मौजूद है। PM मोदी ने भी मुख्यमंत्री को यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि फंसे हुए श्रमिकों के परिवारों को कोई समस्या न हो।

सिल्क्यारा सुरंग से श्रमिकों को ले जाने के लिए चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर तैनात भारतीय वायुसेना के चिनूक हेलीकॉप्टर की मदद ली जायेगी।

बता दें कि सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर को ढह गया था और 41 मजदूर इसके अंदर फंस गए थे। इसके बाद से ही उन्हें टनल में से निकालने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

रेस्क्यू के बाद मजदूरों को ले जाया जाएगा चिन्यालीसौड़ अस्पताल

मजदूरों को रेस्क्यू कर बाहर निकालकर चिन्यालीसौड़ अस्पताल (Chinyalisaur Hospital) ले जाया जाएगा। अधिकारियों ने पहले बताया था कि सुरंग के अंदर फंसे 41 कर्मचारी ठीक और सुरक्षित हैं।

Advertisement
First Published - November 28, 2023 | 8:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement