facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SGB: सॉवरिन गोल्ड बॉन्ड जारी करने पर स्थिति साफ नहीं

Advertisement

बाजार की स्थिति के अनुसार सॉवरिन गोल्ड बॉन्ड जारी करने पर सरकार करेगी फैसला: सूत्र

Last Updated- September 27, 2024 | 10:34 PM IST
Gold and Silver rate today

सरकार बाजार की जरूरत और आकलन के अनुसार नए सॉवरिन गोल्ड बॉन्ड (एसजीबी) जारी करने पर फैसला लेगी। सूत्रों का ऐसा कहना है। हालांकि कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार लागत और सोने के बढ़ते दामों के मद्देनजर नए स्वर्ण बॉन्ड जारी करने को लेकर उत्सुक नहीं है।

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 25 का बजट पेश करते हुए में कहा था कि सरकार ने 18,500 करोड़ रुपये के सॉवरिन गोल्ड बॉन्ड जारी करने का लक्ष्य तय किया था। सूत्र के अनुसार, ‘जरूरतों और बाजार की दशाओं के आकलन के आधार फैसला लिया जाएगा। यदि उधारी लेनी है तो इसका विस्तार करना होगा। यदि नहीं लेंगे तो हमें इसके विस्तार की जरूरत नहीं होगी।

सरकारी सूत्रों ने पहले संकेत दिया था कि सॉवरिन गोल्ड बॉन्ड योजना को जारी करने पर फैसला सितंबर में लिया जाएगा। यह फैसला भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के उधारी कैलेंडर चर्चा के अनुरूप होता। वित्त मंत्रालय ने बाजार से 6.61 लाख करोड़ रुपये की उधारी लेने की योजना की गुरुवार को घोषणा की थी। यह वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में 21 साप्ताहिक नीलामी से होने का अनुमान है।

यह उधारी 14.01 लाख करोड़ रुपये के सकल बाजार उधारी के लक्ष्य का करीब 47 फीसदी है। हालांकि उधारी कैलेंडर में वित्त वर्ष 25 की दूसरी छमाही के एसजीबी पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया। हालांकि, एसजीबी सरकारी उधारी कैलेंडर के बाहर जारी किए जाते हैं।

सॉवरिन गोल्ड बॉन्ड योजनाएं सरकारी प्रतिभूतियां हैं जिनका मूल्य ग्राम सोने में अंकित होता है। यह सोने को भौतिक रूप से रखने का अच्छा विकल्प है। निवेशक को इश्यू में निवेश के लिए भुगतान रुपये में करना होता है और बॉन्ड की परिपक्वता होने पर नकद भुगतान किया जाता है।

बैंक ऑफ बड़ौदा के मुख्य अर्थशास्त्री मदन सबनवीस ने बताया, ‘सरकार का एसजीबी नहीं जारी करना अस्थायी हो सकता है। हालिया समय में सोने की कुल लागत और सोने के बढ़ते दामों के मद्देनजर यह आर्थिक रूप से कोई समझदारी नहीं होगी। ऐसा लगता कि इससे सोने का आयात भी नीचे नहीं गिरा है जो कि लक्ष्य था।’

Advertisement
First Published - September 27, 2024 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement