facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stanley Lifestyles IPO: आईपीओ का प्राइस बैंड हुआ तय, इस दिन से निवेशक कर सकेंगे सब्सक्राइब

Advertisement

Stanley Lifestyles आईपीओ के जरिए 537 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है।

Last Updated- June 14, 2024 | 10:53 PM IST
IPO
Representative Image

Stanley Lifestyles IPO: फुली इंटीग्रेटेड लग्जरी निर्माता स्टेनली लाइफस्टाइल्स लिमिटेड (Stanley Lifestyles Limited ) ने प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए प्राइस बैंड तय कर दिया है। कंपनी ने प्रति इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड ₹351 से ₹369 के बीच तय किया है। इसका फेस वैल्यू 2 रुपये प्रति शेयर है।

निवेशक इस आईपीओ को सब्सक्राइब करने से पहले जान लें ये जरूरी बातें-

कितने रुपये जुटाएगी कंपनी?

स्टेनली लाइफस्टाइल्स आईपीओ के जरिए 537 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है।

कब खुलेगा आईपीओ?

स्टेनली लाइफस्टाइल्स के अनुसार, कंपनी का आईपीओ 21 जून को खुलेगा और 25 जून को बंद होगा। एंकर (बड़े) निवेशक 20 जून को बोली लगा पाएंगे।

क्या है प्राइस बैंड?

आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का प्राइस बैंड 351-369 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ में 200 करोड़ रुपये मूल्य के ताजा शेयर और कंपनी के प्रवर्तकों तथा अन्य शेयरधारकों द्वारा 91.33 लाख शेयर की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

यह भी पढ़ें: GP Eco Solutions India IPO: सब्सक्रिप्शन के लिए खुला आईपीओ, निवेश करने से पहले जानें जरूरी बातें

रिजर्व शेयर

इस इश्यू का आधा हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (QIBs) के लिए आरक्षित किया गया है, 35 प्रतिशत खुदरा निवेशकों के लिए और शेष 15 प्रतिशत गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित है। इसके अलावा, निवेशक न्यूनतम 40 इक्विटी शेयरों और उसके बाद 40 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोली लगा सकते हैं।

क्या करती है कंपनी?

बेंगलुरु स्थित स्टेनली लाइफस्टाइल एक लग्जरी फर्नीचर ब्रांड है। यह अपने कई ब्रांड के जरिए सुपर-प्रीमियम, लग्जरी और अल्ट्रा-लक्जरी सहित विभिन्न मूल्य श्रेणियों में काम करने वाली कुछ भारतीय कंपनियों में से एक है। कंपनी की बेंगलुरू में दो विनिर्माण सुविधाएं हैं।

Advertisement
First Published - June 14, 2024 | 1:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement