facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Stock Market Update: बाजार में तेजी जारी, Sensex 700 अंक चढ़ा, Nifty 25000 के पार पहुंचा

एशियाई बाजारों में आज मिले-जुले रुझान देखने को मिला। जापान का चालू खाता अधिशेष अगस्त 2024 में बढ़कर 3,803.6 अरब येन पर पहुंच गया, जो कि अनुमान से अधिक है।

Last Updated- October 08, 2024 | 2:16 PM IST
Stock Market
Representative image

Stock Market@2pm: भारतीय शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। बाजार के प्रमुख इंडेक्स हरे निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं।

दोपहर 2 बजे, बीएसई सेंसेक्स 700 अंकों या 0.87 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,752.76 पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, निफ्टी 50 सूचकांक 241.30 अंकों की बढ़त के साथ 25,037.05 के स्तर पर कारोबार करता दिख रहा है।

Market Update @ 11 am: भारतीय बेंचमार्क इक्विटी सूचकांक मंगलवार को कमजोर शुरुआत के बाद उच्च स्तर पर कारोबार करते दिख रहे हैं।

सुबह 11 बजे करीब, बीएसई सेंसेक्स 408.83 अंकों या 0.50 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,458.83 पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी 50 सूचकांक 142.50 अंकों की बढ़त के साथ 24,938.25 के स्तर पर पहुंच गया।

Stock Market Update:  भारतीय बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स मंगलवार को धीमी शुरुआत के बाद मामूली बढ़त में कारोबार करते दिखे।

सुबह 10 बजे बीएसई सेंसेक्स 216 अंकों यानी 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,266 पर कारोबार करता दिखा, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 41 अंकों यानी 0.17 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 24,837 पर कारोबार करता नजर आया।

Opening Bell: भारतीय बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स मंगलवार को हरे निशान पर खुले, लेकिन अन्य एशियाई बाजारों की कमजोरी के कारण जल्द ही अपनी बढ़त खोकर लाल निशान में चले गए। वहीं, मुख्य भूमि चीन के बाजारों में तेजी दर्ज की गई।

शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 139.6 अंकों की बढ़त के साथ 81,189.68 पर कारोबार करता दिखा। वहीं, निफ्टी 50 भी 36 अंकों की बढ़त के साथ 24,832 पर कारोबार करता नजर आया।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन्स, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट्स, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और लार्सन एंड टूब्रो के शेयर फायदे में रहे। टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर नुकसान में रहे।

कैसी होगी शेयर बाजार की चाल?

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजारों में आज गिरावट के साथ शुरुआत होने की संभावना है। बाजार निवेशकों की निगाहें आज जारी होने वाले हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनाव नतीजों पर भी रहेगी।

आज सुबह, GIFT निफ्टी फ्यूचर्स 24,860 पर ट्रेड कर रहा है, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद स्तर से 100 अंक से अधिक की गिरावट को दर्शाता है।
एशियाई बाजारों में आज मिले-जुले रुझान देखने को मिला। जापान का चालू खाता अधिशेष अगस्त 2024 में बढ़कर 3,803.6 अरब येन पर पहुंच गया, जो कि अनुमान से अधिक है। हालांकि, जापान में घरेलू खर्च में साल-दर-साल 1.9 प्रतिशत की गिरावट आई, लेकिन यह 2.6 प्रतिशत की अनुमानित गिरावट से बेहतर रही।

इसका असर जापान के निक्केई और दक्षिण कोरिया के कोस्पी पर दिखा, जहां दोनों सूचकांक 0.6 प्रतिशत से अधिक गिरे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के ASX200 सूचकांक में 0.19 प्रतिशत की हल्की बढ़त दर्ज की गई। एक हफ्ते की छुट्टी के बाद चीनी बाजार आज फिर से खुल रहे हैं।
हांगकांग में हैंग सेंग इंडेक्स के फ्यूचर्स ने 23,169 पर मजबूत शुरुआत के संकेत दिए, जबकि इसका पिछला क्लोज़ 23,099.78 था।

वहीं, ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 इंडेक्स 0.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुला।

अमेरिका में, स्टॉक्स में गिरावट देखी गई क्योंकि बढ़ती तेल की कीमतें और ट्रेज़री यील्ड में इजाफा बाजार की सेंटीमेंट को कमजोर कर रहे थे।

डॉव जोन्स 0.94 प्रतिशत गिरा, S&P 500 में 0.96 प्रतिशत की गिरावट आई, और नैस्डैक कंपोजिट 1.18 प्रतिशत गिरावट के साथ बंद हुआ।

कल कैसी थी बाजार की चाल?

भारतीय शेयर बाजार में कल यानी 7 अक्टूबर को लगातार छठे सेशन में गिरावट देखने को मिली। प​श्चिम एशिया में संघर्ष गहराने से विदेशी निवेशक (FPI) अपने शेयरों की बिकवाली करते दिखे। वे चीन के शेयरों में निवेश को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं। चीन में सरकारी प्रोत्साहन के दम पर बाजार चढ़ने से विदेशी निवेशकों का रुख उसकी ओर बढ़ गया।

सोमवार को BSE का बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 0.78% या 638.45 अंक गिरकर 81,050 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं NSE का बेंचमार्क निफ्टी 50 भी 0.87% या 218.85 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। BSE पर कुल मिलाकर आज 4,178 शेयरों में ट्रेडिंग हुई, जिसमें से 3,416 में गिरावट देखने को मिली। ऐसा ही हाल NSE का भी रहा। NSE पर कल टोटल 2,937 कंपनियों में ट्रेडिंग हुई, जिनमें से 2,490 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

First Published - October 8, 2024 | 7:55 AM IST

संबंधित पोस्ट