facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: एशिया बाजार से मिले-जुले संकेत, कैसी होगी शेयर बाजार की शुरुआत?

Advertisement

Stock Market Today: एशिया से भी संकेत मिश्रित बने हुए हैं। कोस्पी 0.5 फीसदी, निक्केई 0.3 फीसदी और एएसएक्स200 0.2 फीसदी नीचे हैं।

Last Updated- January 24, 2024 | 8:50 AM IST
Stock Market Today: शेयर बाजार
Stock Market on January 24 (File Pic)

Stock Market Today, January 24: ग्लोबल मार्केट से स्थिर संकेतों के बीच आज यानी बुधवार को भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हो सकती है।

सुबह 8:30 के करीब, Gift Nifty 21,230 के आसपास कारोबार करता दिख रहा है।

अमेरिकी बाजार में भी स्थिरता देखने को मिली। रातोंरात, S&P 500 0.29 प्रतिशत बढ़कर 4,864.60 के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया, जबकि नैस्डैक कंपोजिट 0.43 प्रतिशत बढ़ गया।

दूसरी ओर, डाउ जोन्स ने तीन दिन की तेजी का सिलसिला तोड़ दिया और 0.25 प्रतिशत गिर गया।

एशिया से भी संकेत मिश्रित बने हुए हैं। कोस्पी 0.5 फीसदी, निक्केई 0.3 फीसदी और एएसएक्स200 0.2 फीसदी नीचे हैं। दूसरी ओर,हैंग सेंग ने 1.7 प्रतिशत की छलांग लगाई।

यह भी पढ़ें: Stock Market: बैंकों की बिकवाली शेयर बाजार पर भारी, सूचकांक में आई 1.5 फीसदी की गिरावट; MCap भी घटा

कल कैसी थी बाजार की चाल?

एशियाई बाजारों में तेजी के रुख के बावजूद भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को बड़ी गिरावट आई जिससे सेंसेक्स एक हजार से ज्यादा अंक फिसलकर बंद हुआ।

HDFC Bank के शेयर में लगातार गिरावट के चलते फाइनेंशियल स्टॉक्स भी फिसल गए जबकि Sony की तरफ से मर्जर डील को रद्द करने के बाद Zee Entertainment का शेयर लगभग 30 प्रतिशत लुढ़क गया। इन दोनों शेयरों में बिकवाली का बाजार की धारणा पर असर पड़ा।

तीस शेयरों BSE Sensex आज जोरदार तेजी के साथ खुला और शुरूआती कारोबार के दौरान 72 हजार के स्तर को पार भी कर गया था। हालांकि, सेंसेक्स ज्यादा देर तक तेजी को संभाल नहीं सका और थोड़ी देर बाद लाल निशान में आ गया। अंत में यह 1053.10 अंक या 1.47 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 70,370.55 के स्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी-50 में भी जोरदार गिरावट दर्ज की गई और यह 1.54 प्रतिशत या 333 अंक की गिरावट लेकर 21,238.80 पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - January 24, 2024 | 8:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement