facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

BSE पर लिस्टेड कंपनियों के Mcap में तगड़ा इजाफा, 331 लाख करोड़ रुपये के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंचा

Advertisement

कारोबार समाप्त होने पर बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (Mcap) 3,31,05,425.71 करोड़ रुपये रहा।

Last Updated- November 29, 2023 | 3:46 PM IST
market cap

BSE में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण मंगलवार को अबतक के उच्चतम स्तर 331 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह अब 4,000 अरब डॉलर के ऐतिहासिक ‘क्लब’ में प्रवेश करने से कुछ ही कदम की दूरी पर है।

कारोबार समाप्त होने पर बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (Mcap) 3,31,05,425.71 करोड़ रुपये रहा। रुपये की विनिमय दर 83.34 प्रति डॉलर के हिसाब से यह 3,970 अरब डॉलर बैठता है।

इसके पहले 24 मई, 2021 को बीएसई में सूचीबद्ध सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 3,000 अरब डॉलर पर पहुंचा था। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स इस साल 15 सितंबर को रिकॉर्ड 67,927.23 अंक पर पहुंच गया था।

इस साल अब तक बीएसई सेंसेक्स 5,333.46 अंक चढ़ा

इस साल अब तक बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 5,333.46 अंक यानी 8.76 प्रतिशत चढ़ा है। इस दौरान इस मंच पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 48.67 लाख करोड़ रुपये बढ़ा है।

सेंसेक्स मंगलवार को 204.16 अंक यानी 0.31 प्रतिशत चढ़कर 66,174.20 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के अंतिम क्षणों में चुनिंदा शेयरों में खरीदारी होने से बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ।

Advertisement
First Published - November 29, 2023 | 3:46 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement