facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नीलाम नहीं होगा Sunny Deol का बंगला, बैंक ऑफ बड़ौदा ने वापस लिया नीलामी का नोटिस

Advertisement

बैंक ऑफ बड़ौदा ने 56 करोड़ रुपये की वसूली के लिए अभिनेता एवं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद सनी देओल की संपत्ति (Sunny Deol Villa) को नीलामी के लिए एक नोटिस जारी किया था।

Last Updated- August 21, 2023 | 1:11 PM IST
Bank of baroda

बैंक ऑफ बड़ौदा  (Bank of Baroda) ने बॉलीवुड एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) के जुहू स्थित विला की नीलामी का अपना नोटिस वापस ले लिया है। पब्लिक सेक्टर के बैंक ने नोटिस वापस लेने के लिए तकनीकी कारणों का हवाला दिया है।

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने आज जारी एक अन्य नोटिस में कहा कि अजय सिंह देओल, जिन्हें सनी देओल के नाम से भी जाना जाता है, की संपत्ति की बिक्री से संबंधित 19 अगस्त, 2023 का ई-नीलामी नोटिस तकनीकी कारणों से वापस ले लिया गया है।

बैंक ऑफ बड़ौदा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पुनर्भुगतान के मुद्दे का समाधान किया जाएगा, लेकिन उन्होंने इसके लिए किसी अवधि या समयसीमा की जानकारी नहीं दी।

56 करोड़ रुपये की वसूली के लिए सनी देओल को जारी किया था नोटिस

बता दें कि बैंक ऑफ बड़ौदा ने 56 करोड़ रुपये की वसूली के लिए अभिनेता एवं भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद सनी देओल की संपत्ति (Sunny Deol Villa) को नीलामी के लिए एक नोटिस जारी किया था।

25 अगस्त को होनी थी विला की नीलामी

इस नोटिस में कहा गया था कि सनी देओल के विला की ऑनलाइन माध्यम से 25 अगस्त, 2023 को नीलामी की जाएगी। गुरदासपुर से सांसद बैंक से 55.99 करोड़ रुपये के ऋण व ब्याज और जुर्माने पर चूक का सामना कर रहे हैं। उन पर यह मामला दिसंबर 2022 से जारी है।

बैंक की ओर से रविवार को जारी पब्लिक टेंडर में कहा गया था कि बैंक मुंबई के टोनी जुहू इलाके में गांधीग्राम रोड पर स्थित सनी विला की संपत्ति कुर्क की है। नीलामी के लिए रिसर्वड प्राइस 51.43 करोड़ रुपये और 5.14 करोड़ रुपये की बयाना राशि तय की गई है।

नीलामी के लिए जारी नोटिस के अनुसार, Sunny Deol Villa के अलावा 599.44 वर्ग मीटर की संपत्ति में सनी साउंड्स भी शामिल है, जो कि देओल परिवार के स्वामित्व में है। सनी साउंड्स कर्ज का कॉर्पोरेट गारंटर है। सनी के पिता एवं अभिनेता धर्मेंद्र ऋण के व्यक्तिगत गारंटर हैं।

टेंडर के नोटिस के अनुसार, 2002 के सरफीजी अधिनियम के प्रावधानों के तहत होने वाली नीलामी को रोकने के लिए अभिनेता के पास अब भी बैंक को बकाया चुकाने का विकल्प है।

Advertisement
First Published - August 21, 2023 | 1:09 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement