facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Teerth Gopicon IPO: अगले हफ्ते खुलेगा 44.4 करोड़ रुपये का आईपीओ, जानें पूरी डिटेल्स

Advertisement

Teerth Gopicon IPO: तीर्थ गोपीकॉन के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 111 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

Last Updated- April 05, 2024 | 3:54 PM IST

Teerth Gopicon IPO: इंजीनियरिंग निर्माण और विकास कंपनी तीर्थ गोपीकॉन लिमिटेड (Teerth Gopicon Limited) अगले हफ्ते अपना आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक निर्गम) लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने आज यानी शुक्रवार को प्राइस बैंड भी तय कर लिया है।

जो भी निवेशक तीर्थ गोपीकॉन के आईपीओ में निवेश करने की सोच रहे हैं वह इससे जुड़ी सभी डिटल्स यहां देख सकते हैं।

कब खुलेगा आईपीओ?

कंपनी के बयान के मुताबिक, यह आईपीओ 8 अप्रैल को खुलेगा और 10 अप्रैल को बंद हो जाएगा।

क्या है प्राइस बैंड?

तीर्थ गोपीकॉन के आईपीओ के लिए प्राइस बैंड 111 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

यह भी पढ़ें: Bharti Hexacom IPO: आईपीओ सब्सक्राइब करने का आज आखिरी मौका, जानें कब होगी लिस्टिंग

कितने रुपये जुटाने की है योजना?

अहमदाबाद स्थित कंपनी ने बयान में कहा कि उसकी एसएमई सार्वजनिक निर्गम के जरिये 44.40 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। कंपनी के शेयर एनएसई के एसएमई मंच ‘इमर्ज’ पर सूचीबद्ध होंगे। आईपीओ के तहत 10 रुपये अंकित मूल्य के 39.99 लाख नए इक्विटी शेयरों को जारी किया जाएगा।

जुटाए गए पैसों का कहां होगा इस्तेमाल?

आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कंपनी कामकाज के लिए किया जाएगा।

क्या करती है कंपनी?

कंपनी का कारोबार मुख्य रूप से सड़क, सीवरेज और जल वितरण परियोजनाओं से जुड़ा है।

*Disclaimer: यहां पर सिर्फ आईपीओ से जुड़ी जानकारी दी गई है। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। बिजनेस स्टैंडर्ड सलाह देता है कि निवेशक किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार यानी सर्टिफाइड एक्सपर्ट की राय अवश्य लें।

 

Advertisement
First Published - April 5, 2024 | 3:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement