facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिसंबर 2024 तक हर हाल में पूरा किया जाए गंगा एक्सप्रेसवे का काम: योगी आदित्यनाथ

Advertisement

उन्होंने कहा कि चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे और झांसी लिंक एक्सप्रेसवे के लिए बजट की व्यवस्था की जा चुकी है

Last Updated- June 19, 2023 | 11:15 AM IST
UP CM Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण हर हाल में दिसंबर 2024 तक पूरा किया जाए ताकि प्रयागराज में 2025 में आयोजित होने वाले कुंभ के दौरान श्रद्धालु उसका इस्तेमाल कर सकें।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री ने रविवार रात प्रदेश में निर्माणाधीन एवं नवीन एक्सप्रेसवे परियोजनाओं तथा औद्योगिक क्लस्टर और ‘उत्तर प्रदेश डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर’ के विकास कार्यों की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरठ से प्रयागराज को जोड़ने वाले गंगा एक्सप्रेसवे के लिए जरूरी जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है। उन्होंने निर्देश दिया कि इस एक्सप्रेसवे को हर हाल में दिसंबर 2024 तक लोकार्पित कराने का लक्ष्य रखा जाए ताकि 2025 में प्रयागराज में आयोजित होने वाले कुंभ मेले के दौरान देश-दुनिया के श्रद्धालु गंगा एक्सप्रेसवे पर यात्रा का लाभ उठा सकें।

उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे औद्योगिक क्लस्टर के लिए स्थान चिन्हित कर लिए जाएं। आदित्यनाथ ने कहा कि इस वक्त गंगा एक्सप्रेसवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जन आकांक्षाओं का सम्मान करते हुए बुंदेलखण्ड क्षेत्र की जीवनरेखा बन चुके बुंदेलखण्ड एक्सप्रेस को झांसी और चित्रकूट से जोड़ा जाना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे और झांसी लिंक एक्सप्रेसवे के लिए बजट की व्यवस्था की जा चुकी है और ये दोनों नए एक्सप्रेसवे बुंदेलखण्ड की तरक्की की तेज करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरुआती अध्ययन के मुताबिक चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे लगभग 20 किलोमीटर का होगा, जबकि झांसी लिंक एक्सप्रेसवे लगभग 125-135 किलोमीटर का होगा।

उन्होंने कहा कि दोनों नए लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए विधिवत अध्ययन करते हुए विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए और तथा जमीन खरीदने की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश को रक्षा उत्पादन का हब बनाने में अग्रणी भूमिका निभाने वाली ‘उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर’ परियोजना में देश-दुनिया की बड़ी रक्षा उत्पाद विनिर्माता कम्पनियां निवेश कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि अब तक 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश ‘डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर’ में हो चुका है। उन्होंने कहा कि इसके तहत लखनऊ नोड में ब्रम्होस एयरोस्पेस, एरोलॉय टेक्नोलॉजी, झांसी नोड में भारत डायनेमिक्स लिमिटेड, कानपुर नोड में अडानी डिफेंस सिस्टम, अलीगढ़ में एमिटेक इलेक्ट्रॉनिक्स और एंकर रिसर्च लिमिटेड जैसी बड़ी कम्पनियां अपनी इकाई लगा रही हैं।

योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे ‘उत्तर प्रदेश डिफेंस इण्डस्ट्रियल कॉरिडोर’ के नये प्रस्तावों के बारे में फौरन निर्णय लें और कोई भी प्रस्ताव लम्बित न रखें।

Advertisement
First Published - June 19, 2023 | 11:15 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement