facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

भारत में कुल 271 Billionaires…मुकेश अंबानी टॉप पर, जानें कौन से नंबर पर हैं गौतम अदाणी

रिपोर्ट के अनुसार, साल 2023 में मुंबई में 26 नए बिलियनेर जुड़े। इसी के साथ मुंबई ऐसे शहर के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गई जहां सबसे ज्यादा अरबपति रहते हैं।

Last Updated- March 26, 2024 | 4:33 PM IST
क्रैश हुआ शेयर बाजार, एक ही दिन में निवेशकों के डूब गए 15.32 लाख करोड़ रुपये; अंबानी-अदाणी की संपत्ति इतनी घटीStock market crashed, investors lost Rs 15.32 lakh crore in a single day; Ambani-Adani's wealth decreased so much

Billionaires in India: भारत में अरबपति या बिलियनेर्स की कुल संख्या बढ़कर 271 हो गई है। देश में साल 2023 के दौरान बिलियनेर्स की संख्या में 94 का इजाफा हुआ है।

इन सभी बिलियनेर्स की टोटल वेल्थ मिला दी जाएगा तो यह करीब 1 ट्रिलियन डॉलर बनती है जबकि पाकिस्तान की पूरी जीडीपी (Pakistan GDP) 1.57 ट्रिलियन डॉलर की है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) 2024 हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट में टॉप 10 अरबपतियों की रैंकिंग में स्थान पाने वाले एकमात्र भारतीय हैं।

मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति

रिपोर्ट के अनुसार, 66 वर्षीय अंबानी की टोटल वेल्थ 40 प्रतिशत के इजाफे के साथ 115 बिलियन डॉलर हो गई है। हालांकि, वेल्थ में वृद्धि के बावजूद एक दुनिया के टॉप बिलियनेर्स की रैंकिंग में मुकेश अंबानी एक स्थान गिरकर 10वें नंबर पर हैं। वह एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

गौतम अदाणी 15वें स्थान पर

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी (Gautam Adani) दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में 15वें स्थान पर हैं और वह बिलियनेर्स की सूची में शामिल अंबानी के बाद अगले भारतीय हैं।

61 वर्षीय गौतम अदाणी की टोटल वेल्थ (Gautam Adani Total Wealth) 86 बिलियन डॉलर है। बता दें अदाणी ग्रुप (Adani Group) की कंपनियों के शेयरों में तेजी के कारण उनकी वेल्थ में 33 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है।

शेयर बाजार की बदौलत भारत में 94 नए अरबपतियों को जोड़ा

तेजी से बढ़ते शेयर बाजार की बदौलत भारत में 94 नए अरबपतियों को जोड़ने का “सुपर मजबूत वर्ष” रहा, जो अमेरिका के बाद किसी भी देश के लिए सबसे ज्यादा है।

इसके अलावा प्रमुख भारतीय उद्योगों में फार्मास्यूटिकल्स (39 अरबपति), ऑटोमोबाइल और ऑटो कंपोनेंट्स (27) और केमिकल (24) शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार, अरबपतियों की एवरेज आयु 67 वर्ष है।

मुंबई में रहते हैं सबसे ज्यादा बिलेनियर

मुंबई दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अरबपतियों की कैपिटल बन कर उबरी है। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2023 में मुंबई में 26 नए बिलियनेर जुड़े। इसी के साथ मुंबई ऐसे शहर के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गई जहां सबसे ज्यादा अरबपति रहते हैं।

महाराष्ट्र की राजधानी एशिया की अरबपतियों की राजधानी है। नई दिल्ली सबसे ज्यादा अरबपतियों के मामले में पहली बार टॉप 10 में पहुंची। पाम बीच, इस्तांबुल, मैक्सिको सिटी और मेलबर्न भी हुरुन के टॉप 30 शहरों में शामिल हो गए।

First Published - March 26, 2024 | 2:11 PM IST

संबंधित पोस्ट