facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए सचिन, कोहली समेत इन खिलाड़ियों को मिला न्यौता, देखें लिस्ट

Advertisement

महिला क्रिकेट कप्तान मिताली राज, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पीवी सिंधू और उनके ट्रेनर पुलेला गोपीचंद को भी निमंत्रण मिला है।

Last Updated- January 20, 2024 | 5:48 PM IST
Sachin Tendulkar

अगले हफ्ते यहां राम मंदिर (Ram Mandir) की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, शतरंज ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद, ‘स्प्रिंट क्वीन’ पीटी ऊषा और स्टार फुटबॉलर बाईचुंग भूटिया सहित स्टार खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है।

निमंत्रण पत्र की सूची में राज्य के 500 से अधिक खास मेहमान शामिल हैं जिसमें राजनेता, अभिनेता, खेल सितारे और उद्योगपति शामिल हैं जिन्हें सोमवार को होने वाले कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है।

इस सूची में तेंदुलकर के अलावा विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव, ‘लिटिल मास्टर’ सुनील गावस्कर के साथ महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, सौरव गांगुली, अनिल कुंबले, वीरेंद्र सहवाग और भारतीय क्रिकेट कोच राहुल द्रविड़ भी शामिल हैं।

मौजूदा भारतीय क्रिकेट टीम के रविंद्र जडेजा और रोहित शर्मा को आमंत्रित किया गया है। भारोत्तोलक कर्णम मल्लेश्वरी, फुटबॉलर कल्याण चौबे, धाविका कविता राउत और पैरालंपिक भाला फेंक खिलाड़ी देवेंद्र झझाड़िया को भी निमंत्रण भेजा गया है।

महिला क्रिकेट कप्तान मिताली राज, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और पीवी सिंधू और उनके ट्रेनर पुलेला गोपीचंद को भी निमंत्रण मिला है। हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं है कि इनमें से कौन कौन प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचेगा।

Advertisement
First Published - January 20, 2024 | 5:48 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement