facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

तीन बार के विधायक, PhD तक की पढ़ाई; जानें कौन हैं MP के नए सीएम Mohan Yadav ?

Advertisement

Mohan Yadav 2020 से शिवराज सिंह चौहान की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी थे। यादव ने 2023 का चुनाव 13000 से ज्यादा वोटों से जीता है।

Last Updated- December 11, 2023 | 5:53 PM IST
Mohan Yadav

Madhya Pradesh New CM: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने छत्तीसगढ़ के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री का भी ऐलान कर दिया है। पार्टी ने छत्तीसगढ़ की तरह MP की जनता को भी नया सीएम दिया है जिनके बारें में शायद ही किसी ने सोचा हो।

बता दें मध्य प्रदेश में नवनिर्वाचित भाजपा विधायकों ने डॉ. Mohan Yadav यादव को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना है। इस महीने की शुरुआत में बीजेपी ने मध्य प्रदेश में 166 सीटें जीतकर प्रचंड जीत हासिल की थी।

उज्जैन दक्षिण से तीसरे बार बने विधायक

मोहन यादव उज्जैन जिले के उज्जैन दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र से मध्य प्रदेश विधान सभा के सदस्य हैं। वह पहली बार 2013 में इसी सीट से विधायक बने थे। उन्होंने 2018 और 2023 में इसी सीट से विधानसभा चुनाव जीता।

मोहन यादव 2020 से शिवराज सिंह चौहान की सरकार में कैबिनेट मंत्री भी थे। यादव ने 2023 का चुनाव 13000 से ज्यादा वोटों से जीता है।

मध्य प्रदेश विधानसभा की वेबसाइट के मुताबिक, मोहन यादव का जन्म 25 मार्च 1965 को हुआ था। उनका जन्म उज्जैन में हुआ था। उनके पिता का नाम पूनमचंद यादव है। उनकी शादी सीमा यादव से हुई है। उनके दो बेटे और एक बेटी है.

कितने पढ़े लिखे हैं मोहन यादव ?

बता दें कि मध्य प्रदेश के नए सीएम मोहन यादव काफी पढ़े-लिखे है। उनके पास बीएससी, एलएलबी, एमए, एमबीए और पीएचडी समेत कई शैक्षणिक डिग्रियां हैं।

कितनी है संपत्ति ?

इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के अनुसार, मध्य प्रदेश के नए सीएम करोड़पति हैं। मोहन यादव की कुल नेटवर्थ करोड़ों की है। मध्य प्रदेश के नए सीएम के पास कुल 42 करोड़ रुपये की संपत्ति (Mohan Yadav Networth) है। वह राज्य से सबसे विधायकों की सूची में भी शामिल हैं।

वह निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में उच्च शिक्षा मंत्री के रूप में कार्यरत थे। मप्र में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में अपने प्रदर्शन के बूते भाजपा ने राज्य में अपनी सत्ता बरकरार रखी है।

Advertisement
First Published - December 11, 2023 | 5:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement