facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

आज का मौसम: मैदानी इलाकों में गर्मी की आहट, पांच साल में पहली बार तापमान जनवरी में ही 26°C पार; जानिए आपके यहां का क्या है हाल

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार 2020 से 2025 के बीच पहली बार दिल्ली का तापमान 26 डिग्री अधिक जनवरी में ही पहुंच गया। इससे पहले 21 जनवरी 2019 को अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री रहा था।

Last Updated- January 20, 2025 | 7:06 AM IST
प्रतीकात्मक तस्वीर

Weather Forecast: पूरे उत्तर भारत में मौसम लगातार करवट ले रहा है। भीषण ठंडी के बाद अब धीरे धीरे समय गर्माहट की ओर प्रवेश कर रहा है। बीते दिन दिल्ली का तापमान अचानक से तेजी से बढ़ा। दिल्ली में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री दर्ज किया गया जो जनवरी के लिहाज से बहुत अधिक था।

मौसम विभाग के अनुसार 2020 से 2025 के बीच पहली बार दिल्ली का तापमान 26 डिग्री अधिक जनवरी में ही पहुंच गया। इससे पहले 21 जनवरी 2019 को अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री रहा था।

दिल्ली में गर्मी की आहट

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में बीते दिन अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6.5 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया था, यह सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा। तेज धूप के कारण नमी का स्तर घटकर 48 प्रतिशत पर आ गया, जबकि अधिकतम नमी 100 प्रतिशत रही।

पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को भी तेज धूप रहेगी और अधिकतम तापमान 26 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री तक रह सकता है। 21 जनवरी को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने का अनुमान है। 22 और 23 जनवरी को बादल छाने और हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन दिनों अधिकतम तापमान क्रमशः 22 और 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 और 12 डिग्री तक रह सकता है। 24 और 25 जनवरी को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9-10 डिग्री तक रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश और बिहार का क्या है हाल

सोमवार को उत्तर प्रदेश के कई शहरों में मौसम साफ रहने की संभावना है। कोहरे के बीच हल्की धूप भी दिखाई दे सकती है, लेकिन हवाओं के चलते गलन से राहत मिलने की उम्मीद कम है। जनवरी में पहली बार राज्य में कोहरे का कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है। रविवार को इटावा प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा, जबकि वाराणसी सबसे गर्म रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। अगले सप्ताह से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिससे 21 और 22 जनवरी को कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गरज और चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने की संभावना भी व्यक्त की गई है।

अगर बात बिहार की करें तो राजधानी पटना और आसपास के इलाके से मध्यम स्तर का कोहरा रहेगा, लेकिन दोपहर को अच्छी धूप खिलेगी। अगले 48 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। बीते दिन राज्य का औसत अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री रहा था।

पहाड़ों का क्या है हाल

शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि में ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -1°C दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1°C अधिक रहा। उत्तरी कश्मीर के बारामुल्ला जिले में स्थित स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग घाटी का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान -7.8°C दर्ज किया गया। यह पिछले दिन के -8.2°C के मुकाबले थोड़ा बेहतर था, हालांकि यह अभी भी सामान्य से 2.4°C अधिक रहा।

मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना है। रविवार को राज्य के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन से छह डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। ठंड में कमी आने से लोगों को राहत मिली है। शिमला और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।

Advertisement
First Published - January 20, 2025 | 7:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement