facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tomato Price: टमाटर की कीमतों में फिर उबाल, मदर डेयरी पर 1 किलो टमाटर का भाव 250 के पार

Advertisement

एशिया की सबसे बड़ी फल और सब्जी थोक मंडी आजादपुर में टमाटर की थोक कीमतें बुधवार को गुणवत्ता के आधार पर 170-220 रुपये प्रति किलोग्राम रहीं।

Last Updated- August 02, 2023 | 5:29 PM IST

राष्ट्रीय राजधानी में टमाटर की कीमतें (Tomato Price) एक बार फिर आसमान छू रही हैं। मदर डेयरी ने अपनी सफल खुदरा दुकानों पर बुधवार को टमाटर 259 रुपये प्रति किलो के भाव पर बेचा।

टमाटर के प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण आपूर्ति बाधित होने से इसकी कीमतें एक महीने से अधिक समय से बढ़ी हुई हैं। केंद्र सरकार ने स्थिति को देखते हुए 14 जुलाई से रियायती दर पर टमाटर की बिक्री शुरू की।

कम आपूर्ति के कारण टमाटर की कीमतों में फिर से उछाल

राष्ट्रीय राजधानी में खुदरा कीमतें हाल ही में कम होने लगी थीं, लेकिन कम आपूर्ति के कारण इनमें फिर से उछाल आ गया है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को टमाटर की खुदरा कीमत 203 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई, जबकि मदर डेयरी की सफल खुदरा दुकानों पर इसकी कीमत 259 रुपये प्रति किलोग्राम रही।

मदर डेयरी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ मौसम के खराब होने के कारण पिछले दो महीने से देशभर में टमाटर की आपूर्ति प्रभावित हुई है। पिछले दो दिन में आजादपुर मंडी में टमाटर की आवक काफी कम हुई है। कम आपूर्ति के कारण थोक कीमतें तेजी से बढ़ी हैं, जिसका असर खुदरा कीमतों पर भी पड़ा है।’’

आजादपुर मंडी में टमाटर का भाव 170-220 रुपये के बीच

एशिया की सबसे बड़ी फल और सब्जी थोक मंडी आजादपुर में टमाटर की थोक कीमतें बुधवार को गुणवत्ता के आधार पर 170-220 रुपये प्रति किलोग्राम रहीं।

आजादपुर टमाटर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक कौशिक ने कहा, ‘‘ पिछले तीन दिन में टमाटर की आवक कम हुई है क्योंकि भारी बारिश के कारण उत्पादक क्षेत्रों में फसल खराब हो गई है।’’

उन्होंने बताया कि आजादपुर मंडी में बुधवार को टमाटर की केवल 15 प्रतिशत आपूर्ति हुई। कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से केवल छह छोटे ट्रकों में आपूर्ति की गई। इससे भी कीमतें बढ़ीं। कौशिक ने कहा कि आपूर्ति की स्थिति में अगले 10 दिन में सुधार की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - August 2, 2023 | 5:29 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement