facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

Tunnel Rescue: सभी 41 मजदूरों को निकाला गया बाहर, 17 दिन बाद श्रमिकों के घर मनाई जाएगी दीवाली

बाहर निकल रहे श्रमिकों को मुख्यमंत्री ने अपने गले लगाया तथा उनसे बातचीत की। बचाव कार्य में जुटे लोगों के साहस की भी उन्होंने जमकर सराहना की।

Last Updated- November 28, 2023 | 8:51 PM IST

Uttarakhand Tunnel Rescue: उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग में बीते 17 दिन से फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने का सिलसिला शुरू हो गया है। श्रमिकों को निकालने में मंगलवार को बड़ी सफलता मिली और कई दिनों से जारी कड़ी मशक्कत के बाद एक-एक करके सभी मजदूरों अब बाहर निकाले जा चुके है।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्री वी.के. सिंह सिल्क्यारा सुरंग के बाहर मौजूद है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सिल्कयारा सुरंग के अंदर से बचाए गए श्रमिकों से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को लगाया गले

बाहर निकल रहे श्रमिकों को मुख्यमंत्री ने अपने गले लगाया तथा उनसे बातचीत की। बचाव कार्य में जुटे लोगों के साहस की भी उन्होंने जमकर सराहना की।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पार पोस्ट किया, ‘‘ सिलक्यारा टनल में श्रमिक भाइयों को बाहर निकालने का कार्य प्रारंभ हो चुका है। अभी तक आठ श्रमिकों को रेसक्यू कर लिया गया है। सभी श्रमिकों का प्रारंभिक स्वास्थ्य परीक्षण टनल में बने अस्थायी मेडिकल कैंप में किया जा रहा है।’’

बता दें कि सुरंग का एक हिस्सा 12 नवंबर को ढह गया था और 41 मजदूर इसके अंदर फंस गए थे। इसके बाद से ही उन्हें टनल में से निकालने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि सभी मजदूर ठीक और सुरक्षित हैं।

First Published - November 28, 2023 | 8:47 PM IST

संबंधित पोस्ट