facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UP Rain Alert: यूपी में लौटते मानसून का कहर, कई इलाकों में जलभराव, 7 दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी

Advertisement

राजधानी लखनऊ में अकेले सोमवार को 93.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गयी है जिसके चलते ज्यादातर कालोनियों में पानी घुस गया है और सड़कों पर जाम है।

Last Updated- September 11, 2023 | 7:25 PM IST
PTI

लौटते मानसून में हो रही जोरदार बारिश मे उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तबाही मचा दी है। बीते तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश और बिजली गिरने से प्रदेश में छह लोगों की जान चली गयी है।

सात दिनों तक जबरदस्त बारिश की चेतावनी

शहरों में जहां जलभराव हो गया है वहीं नदियों के बढ़ने से ग्रामीण इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। मौसम विभाग ने सात दिनों तक जबरदस्त बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। राजधानी लखनऊ में अकेले सोमवार को 93.9 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गयी है जिसके चलते ज्यादातर कालोनियों में पानी घुस गया है और सड़कों पर जाम है।

इससे पहले रविवार को लखनऊ, बाराबंकी, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, गाजियाबाद और अयोध्या सहित ज्यादातर जिलों में जबरदस्त पानी बरसा था।

राजधानी में बारिश से बदहाली पर केंद्रीय रक्षा मंत्री ने जिलाधिकारी को फोन कर शहर का हाल लिया है। लखनऊ में जिलाधिकारी नें अपील जारी कर लोगों से घरों के बाहर न निकलने को कहा है। मंडल आयुक्त रौशन जैकब ने शहर में कई इलाकों में जलभराव व बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया।

कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी

लगातार हो रही बारिश के चलते सोमवार को लखनऊ, मुरादाबाद, बाराबंकी सहित कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी कर दी गयी। मुरादाबाद में रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से 9 ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया गया। कानपुर में एक, लखनऊ मे एक महिला, बाराबंकी में दो बच्चों की मौत हो गयी है। यह सभी मौतों बारिश में मकान ढहने के चलते हुयी हैं।

मिर्जापुर में नवोदय विद्यालय में बिजली गिरने से सात बच्चे बेहोश हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजधानी लखनऊ में अंबेडकर पार्क में लगे हाथी की प्रतिमा बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हो गयी। प्रदेश भर में कई जगहों पर सड़क धंस गयी हैं।

गले सात दिनों तक बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर अभी अगले सात दिनों तक बारिश का अनुमान बताया है। साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गयी है। इसका प्रमुख कारण बंगाल की खाड़ी में बनने वाले चक्रवात को बताया गया है। हालांकि सोमवार के बाद राजधानी लखनऊ में हल्की से मध्यम बारिश और प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के आसार बताए हैं।

हालांकि कृषि विभाग का कहना है कि धान के पकने के सीजन में होने वाली बारिश फसल के वरदान का काम करेगी। इसके साथ ही बारिश के चलते आयी नमी से रबी की फसलों की बोआई समय से हो सकेगी।

Advertisement
First Published - September 11, 2023 | 7:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement