facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

UP: मानसून की बेरुखी और लगातार पड़ रही गर्मी ने एक बार फिर बढ़ाई बिजली की मांग

Advertisement

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों का कहना है कि सितंबर में भी अगर मौसम में सुधार नहीं होता है तो रोस्टर के मुताबिक बिजली देने में दिक्कत खड़ी होगी।

Last Updated- September 04, 2023 | 2:17 PM IST
free electricity

मानसून की बेरुखी और लगातार पड़ रही गर्मी के चलते उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बिजली की मांग बढ़कर 28000 मेगावाट के आसपास जा पहुंची है।

गर्मी व उमस की मार झेल रहे प्रदेश के शहरों में तो बिजली की मांग बढ़ी ही है वहीं गांवों में धान की सूख रही फसल की सिंचाई के लिए भी मांग में इजाफा हुआ है। बेतहाशा बढ़ी मांग को पूरा करने की तमाम मशक्कत के बाद भी प्रदेश भर में हर दिन करीब 2000 मेगावाट की कटौती करनी पड़ रही है।

रविवार को बिजली की प्रतिबंधित मांग 26877 मेगावाट के सापेक्ष उपलब्धता 25837 मेगावाट की रही है। इस तरह 1040 मेगावाट की कटौती के साथ ब्रेक डाउन आदि को जोड़ने पर करीब 2000 मेगावाट की कुल कमी रही है।

मौसम में सुधार नहीं तो बिजली देने में खड़ी होगी दिक्कत 

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों का कहना है कि सितंबर में भी अगर मौसम में सुधार नहीं होता है तो रोस्टर के मुताबिक बिजली देने में दिक्कत खड़ी होगी। उनका कहना है कि धान की फसल अगले पंद्रह दिनों में पकने के लिए तैयार होगी और उस समय बारिश न होने की दशा में किसानों के पास ट्यूबवेल का ही विकल्प रहेगा जिसके लिए बिजली चाहिए। इन हालात में सितंबर के दूसरे हफ्ते से गांवों में मांग में इजाफा होगा। साथ ही गर्मी के चलते शहरों की मांग भी बढ़ेगी।

अभी कारपोरेशन के आंकड़ों के मुताबिक गांवों को तय रोस्टर से सवा घंटे तो शहरों को पौन घंटे कम बिजली मिल पा रही है। बड़े शहरों में जरूर 24 घंटे की बिजली आपूर्ति का दावा है।

हालांकि इस समय उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम के बिजली घरों से रिकार्ड 5715 मेगावाट का दैनिक उत्पादन हो रहा है जबकि अन्य राज्यों से किए गए बैंकिंग समझौते के तहत भी उत्तर प्रदेश को 2000 मेगावाट तक बिजली मिल रही है।

कारपोरेशन अधिकारियों का कहना है बैंकिंग समझौते के तहत 2000 मेगावाट बिजली इस पूरे महीने मिलती रहेगी जिससे काफी हद तक संकट कम रहेगा। हालांकि उनका कहना है कि खेती किसानी के कामों में मांग बढ़ने पर जरूर आपूर्ति की समस्या होगी।

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद अध्यक्ष अवधेश वर्मा का कहना है कि आना वाले दिनों में जिस तरह से मांग बढ़ने वाली है उसे देखते हुए युद्धस्तर पर इंतजाम किया जाना जरूरी हो गया है। उनका कहना है कि एनर्जी एक्सचेंज में भी सितंबर के महीने में उपलब्धता की समस्या रहती है। पिछले साल इसी महीने के उदाहरण देते हुए वर्मा ने कहा कि तब भी इन्ही दिनों सबसे ज्यादा मांग में इजाफा हुआ था।

Advertisement
First Published - September 4, 2023 | 2:17 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement