facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

वेदांता ने ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए समावेशन नीति शुरू की

आम बजट में सरकार ने 2023-24 में राजकोषीय घाटे को कम कर सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के 5.9 प्रतिशत पर लाने का लक्ष्य रखा है।

Last Updated- June 30, 2023 | 5:57 PM IST
vedanta share price

वैश्विक स्तर पर विविधीकृत प्राकृतिक संसाधन से जुड़ी कंपनी वेदांता लिमिटेड ने शुक्रवार को बताया कि उसने अपने ट्रांसजेंडर कर्मचारियों के लिए एक अनूठी समावेशन नीति शुरू की है। कंपनी ने यह पहल कार्यस्थल पर सबको समान अवसर प्रदान करने और विविधता को बढ़ावा देने के प्रयास के तहत की है।

कंपनी ने बयान में कहा कि व्यापक नीति के तहत वेदांता अपने ट्रांसजेंडर कर्मचारियों को 30 दिनों का अवकाश ‘जेंडर’ में बदलाव से जुड़ी चिकित्सकीय प्रक्रियाओं के लिए देगी। इसके अलावा इस सर्जरी के लिए दो लाख रुपए तक की वित्तीय सहायता भी इन कर्मचारियों को दी जाएगी।

जेंडर पुनर्पुष्टि सर्जरी के तहत ट्रांसजेंडर व्यक्ति के शरीर में एक महिला या पुरुष के रूप में शारीरिक बदलाव किए जाते हैं। वेदांता की गैर-कार्यकारी निदेशक एवं हिंदुस्तान जिंक की चेयरपर्सन प्रिया अग्रवाल हेब्बर ने कहा, ‘वेदांता में हम सक्रियता से ऐसी संस्कृति विकसित करने में लगे हुए हैं जिसमें विविधता को पूरा स्थान दिया जाता है। इस तरह हम सभी लोगों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करते हैं। इसी क्रम में मैं कंपनी की नई समावेशन नीति की घोषणा करते हुए खुशी का अनुभव कर रही हूं।’

उन्होंने कहा, ‘इस नीति के साथ, हमारा लक्ष्य एक ऐसा वातावरण बनाना है जो न केवल ट्रांसजेंडर कर्मचारियों की विशिष्ट जरूरतों और अनुभवों को पहचानता है, बल्कि उनकी भलाई और व्यक्तिगत विकास को भी बढ़ावा देता है।’ नई नीति के फायदों के अलावा वेदांता समूह निरंतर प्रशिक्षण और कार्यशालाओं के माध्यम से विविधता, समावेश और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने में सबसे आगे रहा है।

First Published - June 30, 2023 | 5:57 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट