facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vodafone Idea share: कर्ज में डूबी कंपनी कर सकती है 27 फरवरी को बड़ा एलान, शेयर में आया उछाल

Advertisement

एडिशनल डायरेक्टर कुमार मंगलम बिड़ला का कहना है कि कंपनी नए निवेशकों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

Last Updated- February 23, 2024 | 8:29 AM IST
Vodafone-idea share price

Vodafone Idea Share: कर्ज की परेशानियों में फंसी कंपनी वोडाफोन आइडिया अगले हफ्ते बड़ा ऐलान कर सकती है। कंपनी ने इस बारे में शेयर बाजार को भेजी जानकारी में कहा है कि 27 फरवरी को कंपनी की बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कंपनी फंड जुटाने की योजना विमर्श करेगी और साथ ही किसी फैसले पर भी बोर्ड मंजूरी दे सकता है। वहीं कंपनी के मामले में गुरुवार को ही वोडाफोन के एडिशनल डायरेक्टर कुमार मंगलम बिड़ला ने कहा है कि वो कंपनी कारोबार मे बनी रहेगी और वो नए निवेशक लाने पर विचार कर रही है।

क्या रहेगा बैठक का एजेंडा

कंपनी ने जो शेयर बाजार को जानकारी दी है उसके अनुसार, 27 फरवरी को होने वाली बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग में बोर्ड फंड जुटाने के सभी प्रस्तावों पर विचार करेगा। इसमें राइट्स इश्यू, पब्लिक ऑफर, प्राइवेट प्लेसमेंट, प्रिफ्रेंशियल अलॉटमेंट, क्यूआईपी या ऐसा ही कोई अन्य रूट शामिल होगा। ऐसा माना जा रहा है कि बोर्ड इनमें से कोई एक रूट या एक से ज्यादा रूट के जरिए किस्तों मे रकम जुटाने पर बात कर सकता है।

वहीं एडिशनल डायरेक्टर कुमार मंगलम बिड़ला का कहना है कि कंपनी नए निवेशकों को जोड़ने की कोशिश की जा रही है।

ये पढ़े: IT शेयरों में तेजी की उम्मीद, दर कटौती और बेहतर आय से मिलेगा सहारा

Vodafone Idea शेयर में तेजी

वोडाफोन आइडिया के स्टॉक में आज तेज उछाल देखने को मिला है। कारोबार के अंत में स्टॉक 6 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 16.28 बंद हुआ है। स्टॉक का साल का उच्चतम स्तर 18.42 का है। वही न्यूनतम स्तर 5.7 का है।

कितना है कंपनी पर कर्ज

कंपनी पर कर्ज की बात करें तो 31 दिसंबर 2023 तक वोडाफोन पर कुल कर्ज 214962 करोड़ रुपये हैं। इसमें ब्याज भी शामिल हैं। कंपनी को 31 दिसंबर 2024 तक 5385 करोड़ रुपये के कर्ज चुकाने हैं।

ये पढ़े: PSU शेयरों में उछाल: क्या अब भी निवेश का मौका है?

Advertisement
First Published - February 23, 2024 | 8:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement