facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Yatharth Hospital IPO Listing: कमजोर एंट्री के बाद बढ़ी खरीदारी, मुनाफे में निवेशक

Advertisement

कमजोर लिस्टिंग के बाद भी यथार्थ हॉस्पिटल के आईपीओ में निवेशक करने वाले निवेशकों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला।आईपीओ निवेशकों को इसके शेयर 300 रुपये के भाव पर जारी हुए थे।

Last Updated- August 07, 2023 | 10:38 AM IST
IGI IPO

Yatharth Hospital IPO Listing: सुपर स्पेशिलिटी हॉस्पिटल यथार्थ, के शेयरों की आज यानी 7 अगस्त को मार्केट में कमजोर एंट्री हुई। लेकिन कमजोर लिस्टिंग के बाद भी यथार्थ हॉस्पिटल के आईपीओ में निवेशक करने वाले निवेशकों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला। आईपीओ निवेशकों को इसके शेयर 300 रुपये के भाव पर जारी हुए थे।

आज बीएसई एनएसई पर इसकी एंट्री 304 रुपये पर हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कुछ खास लिस्टिंग गेन नहीं मिला। हालांकि लिस्टिंग के बाद शेयर तेजी से ऊपर चढ़े हैं और फिलहाल बीएसई पर 330.90 रुपये पर है यानी कि आईपीओ में पैसे लगाने वाले निवेशक हर शेयर पर 10.30 फीसदी मुनाफे में हैं।

ये भी पढ़ें- India Shelter Finance IPO: ₹1,800 करोड़ का आईपीओ लाएगी कंपनी, सेबी के पास भेजा ड्राफ्ट पेपर

Yatharth Hospital IPO को मिला था शानदार रिस्पांस

यथार्थ हॉस्पिटल के 676.7 करोड़ रुपये का आईपीओ 26-28 जुलाई के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। इस इश्यू को निवेशकों को शानदार रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 37.28 गुना भरा था। इसका क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) का आरक्षित हिस्सा 86.37 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 38.62 गुना और खुदरा निवेशकों का 8.66 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इस इश्यू के तहत 490 करोड़ रुपये के 1,63,33,333 शेयर जारी हुए हैं।

ये भी पढ़ें- IPO in August: अगस्त में आएंगे 10 कंपनियों के आईपीओ, 8000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

Yatharth Hospital के बारे में डिटेल्स

यथार्थ हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा केयर सर्विसेज के नोएडा, ग्रेटर नोएडा और नोएडा एक्सटेंशन यानी दिल्ली एनसीआर में तीन सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल हैं। इसके अलावा इसने उत्तर प्रदेश के झांसी के पास मध्य प्रदेश के ओरछा में 305 बेड वाले मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल का अधिग्रहण किया है। इस अधिग्रहण के बाद इसकी क्षमता बढ़कर 1,405 बेड की हो गई है।

Advertisement
First Published - August 7, 2023 | 10:38 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement