facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

1000% डिविडेंड वाली कंपनी: रिकॉर्ड और पेमेंट डेट तय, जानें नाम और तिमाही नतीजे

Advertisement

होंडा इंडिया पावर ने Q1 नतीजों के साथ ₹100 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया, रिकॉर्ड डेट और पेमेंट डेट जारी।

Last Updated- August 13, 2025 | 7:52 AM IST
Dividend Stocks

बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स का हिस्सा होंडा इंडिया पावर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (Honda India Power Products Ltd) ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के नतीजों के साथ बड़ा तोहफ़ा दिया है। कंपनी ने अपने शेयरधारकों के लिए 1000% यानी ₹100 प्रति शेयर (₹10 के फेस वैल्यू वाले शेयर पर) अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। यह डिविडेंड उन निवेशकों को मिलेगा जिनका नाम 21 अगस्त 2025 को कंपनी के रजिस्टर ऑफ मेंबर्स में दर्ज होगा। कंपनी ने बताया कि डिविडेंड का पेमेंट 11 सितंबर 2025 या उससे पहले कर दिया जाएगा।

होंडा इंडिया पावर प्रोडक्ट्स पोर्टेबल जेनसेट, वॉटर पंप, जनरल पर्पज़ इंजन, लॉन मोवर, ब्रश कटर और टिलर जैसे उपकरणों के निर्माण और मार्केटिंग में काम करती है।

Honda India Power के Q1 FY26 नतीजे

वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन मुनाफा घटकर ₹9.48 करोड़ रह गया, जो पिछले साल की समान तिमाही के ₹16.15 करोड़ की तुलना में 41.19% कम है। हालांकि, कंपनी की ऑपरेशंस से आय बढ़कर ₹154.91 करोड़ हो गई, जो पिछली तिमाही ₹144.17 करोड़ से 7.44% ज्यादा है।

यह भी पढ़ें: Stocks To Watch Today: Suzlon Energy, Cochin Shipyard समेत इन स्टॉक्स पर बुधवार को रहेगा फोकस

Honda India Power के EBITDA और मार्जिन में गिरावट

कंपनी का EBITDA इस तिमाही में ₹11.68 करोड़ रहा, जो पिछली तिमाही ₹16.65 करोड़ से 29.85% कम है। EBITDA मार्जिन भी घटकर 7.54% पर आ गया, जबकि पिछली तिमाही में यह 11.55% था।

Honda India Power के शेयर में तेजी

नतीजों और डिविडेंड के ऐलान के बाद बीएसई पर होंडा इंडिया पावर का शेयर ₹2,867 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव ₹2,785.25 से 2.94% ज्यादा है।

Advertisement
First Published - August 13, 2025 | 7:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement