facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Bonus Share: 1:1 बोनस शेयर के साथ डिविडेंड का भी ऐलान, Pharma Company ने निवेशकों को दिया तोहफा

Advertisement

अनुह फार्मा लिमिटेड एक भारतीय कंपनी है जो दवाइयों में इस्तेमाल होने वाले जरूरी केमिकल्स (API) बनाती है।

Last Updated- May 25, 2025 | 8:30 AM IST
Bonus Share

देश की प्रमुख एक्टिव फार्मास्युटिकल इंग्रेडिएंट (API) निर्माता कंपनी अनुह फार्मा लिमिटेड ने अपने निवेशकों के लिए दो बड़ी घोषणाएं की हैं। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 23 मई 2025 को हुई मीटिंग में 1:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने और पोस्ट-बोनस इक्विटी पर 30% डिविडेंड देने की सिफारिश की है। ये दोनों फैसले शेयरधारकों की मंज़ूरी के अधीन हैं।

हर एक शेयर पर मिलेगा एक बोनस शेयर

कंपनी ने बताया कि जो निवेशक रिकॉर्ड डेट तक अनुह फार्मा के शेयरधारक होंगे, उन्हें उनके हर एक शेयर के बदले एक बोनस शेयर मिलेगा। रिकॉर्ड डेट की घोषणा जल्द की जाएगी। बोर्ड ने यह भी सिफारिश की है कि बोनस शेयर जारी होने के बाद जो नई इक्विटी पूंजी बनेगी, उस पर 30% डिविडेंड दिया जाएगा। यह प्रस्ताव भी आगामी एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में शेयरधारकों की मंज़ूरी के बाद लागू होगा।

कंपनी के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर्स रितेश शाह और विवेक शाह ने कहा, “हमारी कंपनी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है। बोनस शेयर और डिविडेंड का फैसला हमने अपने शेयरधारकों के भरोसे और समर्थन के लिए लिया है। इससे उनका विश्वास और मज़बूत होगा।”

अनुह फार्मा क्या करती है?

अनुह फार्मा लिमिटेड एक भारतीय कंपनी है जो दवाइयों में इस्तेमाल होने वाले जरूरी केमिकल्स (API) बनाती है। कंपनी का नाम फार्मा इंडस्ट्री में काफी भरोसेमंद माना जाता है। यह देश और दुनिया की बड़ी दवा कंपनियों को सामान देती है।

Advertisement
First Published - May 25, 2025 | 8:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement