facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

साल भर में 11% गिरा है ये Adani Group का स्टॉक, ब्रोकरेज ने कहा- अब खरीदने का आया समय, 1400 रुपये तक जा सकता है भाव

Advertisement

अदाणी पोर्ट्स ने तीसरी तिमाही (3QFY25) में ₹7,960 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया, जो सालाना 15% ज्यादा है।

Last Updated- February 01, 2025 | 6:57 PM IST
Adani

हालिया तिमाही में शानदार प्रदर्शन के बाद अदाणी पोर्ट एक बार फिर से लंबी छलांग लगाने को तैयार है। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने इस पर ‘बाय’ की सिफारिश करते हुए लॉन्ग टर्म में ₹1,400 का टारगेट दिया है। मौजूदा भाव ₹1,082 के हिसाब से देखें, तो इसमें करीब 29% की बढ़त की संभावना है।

अब बात करते हैं इसके शानदार प्रदर्शन की। अदाणी पोर्ट्स ने तीसरी तिमाही (3QFY25) में ₹7,960 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया, जो सालाना 15% ज्यादा है। कंपनी का कार्गो वॉल्यूम भी 4% बढ़कर 113 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) पहुंच गया। कंटेनर कार्गो ने इसमें अहम भूमिका निभाई।

सबसे मजेदार बात ये है कि कंपनी का EBITDA मार्जिन 60.3% रहा, जो उम्मीद से काफी बेहतर है। कंपनी ने ₹4,800 करोड़ का EBITDA हासिल किया और उसका शुद्ध मुनाफा 14% बढ़कर ₹2,670 करोड़ पहुंच गया।

पोर्ट ऑपरेशन की बात करें तो इसका प्रदर्शन शानदार रहा। पोर्ट से हुई आय 8% बढ़कर ₹5,990 करोड़ हो गई और EBITDA मार्जिन 73% पर पहुंच गया। लॉजिस्टिक्स सेगमेंट भी दमदार रहा, जिसमें 31% की बढ़ोतरी हुई और इसकी कमाई ₹690 करोड़ रही। हालांकि, इस सेगमेंट का मार्जिन 28% से घटकर 23% पर आ गया।

कंपनी ने 9 महीनों में ₹22,000 करोड़ का कुल रेवेन्यू दर्ज किया, जो सालाना 11% ज्यादा है। EBITDA ₹13,400 करोड़ और शुद्ध मुनाफा ₹7,800 करोड़ रहा।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने अपने FY25 के EBITDA गाइडेंस को बढ़ाकर ₹18,800-18,900 करोड़ कर दिया है। पहले यह ₹17,000-18,000 करोड़ था। इसके साथ ही FY25 में 460-480 मिलियन मीट्रिक टन कार्गो वॉल्यूम का अनुमान भी कायम रखा है।

BSE पर इस शेयर के प्रदर्शन की बात करें तो आज ये 0.61% बढ़कर 1083.40 पर बंद हुआ। वैसे बीते एक साल में एक शेयर ने निगेटिव रिटर्न दिया है और एक साल में 11 फीसदी गिरा है।

Advertisement
First Published - February 1, 2025 | 6:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement