facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मई में बढ़े 21 लाख नए डीमैट अकाउंट, रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची कुल संख्या

Advertisement

बाजार के विशेषज्ञों ने कहा कि मिडकैप व स्मॉलकैप में तेजी और मैनकाइंड फार्मा के IPO को लेकर उत्साह के चलते नए डीमैट खातों में बढ़ोतरी हुई

Last Updated- June 07, 2023 | 11:40 PM IST
Demat Account

बाजार में तेजी का रुख ब्रोकरेज फर्मों के पास नए डीमैट खातों (Demat accounts) में मजबूती ला रहा है। मई में 21 लाख नए डीमैट खाते दो डिपॉजिटरीज CDSL और NSDL के पास खुले।

ट्रेडिंग और शेयरों को इलेक्ट्रॉनिक रूप में रखने के लिए ये खाते जरूरी होते हैं। अब कुल डीमैट खातों की संख्या 11.82 करोड़ की नई ऊंचाई पर पहुंच गई है। मई में खुले नए खाते मासिक आधार पर 32 फीसदी ज्यादा है जबकि पिछले 12 महीने के औसत 20 लाख के आसपास है।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) के मजबूत निवेश और मार्च तिमाही में उत्साहजनक आय के दम पर मई में बेंचमार्क निफ्टी 2.6 फीसदी चढ़ा। निफ्टी मिडकैप 100 में 6.2 फीसदी का इजाफा हुआ जबकि निफ्टी स्मॉलकैप 100 में 5.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। FPI ने मई में 43,838 करोड़ रुपये की खरीदारी की, जो नौ महीने का सर्वोच्च आंकड़ा है।

बाजार के विशेषज्ञों ने कहा कि मिडकैप व स्मॉलकैप में तेजी और मैनकाइंड फार्मा के IPO को लेकर उत्साह के चलते नए डीमैट खातों में बढ़ोतरी हुई।

सैमको के संस्थापक व सीईओ जिमित मोदी ने कहा, अप्रैल में कम कार्यशील दिवस से अप्रैल के आंकड़े कम रहे। मई में सक्रिय ट्रेडिंग की वापसी हुई क्योंकि छुट्टियां कम रहीं। मिडकैप व स्मॉलकैप में मई के दौरान बेहतरी रही। नए खातों का सह-संबंध मिड व स्मॉलकैप की किस्मत के साथ है। इसके अलावा हर बार जब अच्छे व मशहूर ब्रांड का IPO आता है तो IPO आवेदन के लिए नए खाते खुलते हैं।

Also read: UPI एक्टिवेट करने के लिए अब नहीं चाहिए होगा डेबिट कार्ड, आधार ही होगा काफी

ब्रोकरेज फर्मों के अधिकारियों ने कहा कि खुदरा भागीदारी (retail participation) में एक बार फिर इजाफा देखने को मिल रहा है और सक्रिय क्लाइंटों की संख्या बढ़ी है। फरवरी में वैयक्तिक निवेशकों (individual investor) की हिस्सेदारी कुल ट्रेडिंग टर्नओवर में घटकर 34 माह के निचले स्तर पर चली गई थी। मई में नकदी बाजार का टर्नओवर आठ महीने के उच्चस्तर पर पहुंच गया।

Advertisement
First Published - June 7, 2023 | 6:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement