facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Sensex की टॉप-10 कंपनियों में से 4 के MCap में 1.25 लाख करोड़ रुपये की गिरावट, RIL को लगा सबसे अधिक झटका

Advertisement

MCap के लिहाज से RIL देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। इसके बाद TCS, HDFC बैंक, भारती एयरटेल, ICICI बैंक, इंफोसिस, SBI, HUL, ITC और LIC का स्थान रहा।

Last Updated- January 26, 2025 | 10:31 AM IST
Reliance pauses buying of Venezuelan oil after Trump authorises 25% tariff

पिछले सप्ताह देश की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में चार के संयुक्त बाजार पूंजीकरण (MCap) में 1,25,397.45 करोड़ रुपये की गिरावट आई। इनमें रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) को सबसे ज्यादा झटका लगा। पिछले सप्ताह, बीएसई सेंसेक्स में 428.87 अंक या 0.55 प्रतिशत की गिरावट आई, और निफ्टी 111 अंक या 0.47 प्रतिशत टूटा।

RIL, LIC, SBI और ICICI बैंक का MCap घटा

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 74,969.35 करोड़ रुपये घटकर 16,85,998.34 करोड़ रुपये रह गया। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का मूल्यांकन 21,251.99 करोड़ रुपये घटकर 5,19,472.06 करोड़ रुपये रह गया। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का मूल्यांकन 17,626.13 करोड़ रुपये घटकर 6,64,304.09 करोड़ रुपये और ICICI बैंक का मूल्यांकन 11,549.98 करोड़ रुपये घटकर 8,53,945.19 करोड़ रुपये रह गया।

इन कंपनियों का मार्केट कैप बढ़ा

दूसरी ओर, इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 24,934.38 करोड़ रुपये बढ़कर 7,78,612.76 करोड़ रुपये हो गया। HDFC बैंक ने 9,828.08 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे उसका मूल्यांकन बढ़कर 12,61,627.89 करोड़ रुपये हो गया। भारती एयरटेल का बाजार मूल्यांकन 9,398.89 करोड़ रुपये बढ़कर 9,36,413.86 करोड़ रुपये और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का मूल्यांकन 9,262.3 करोड़ रुपये बढ़कर 15,01,976.67 करोड़ रुपये हो गया। इसके अलावा हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) और ITC का बाजार पूंजीकरण भी बढ़ा।

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। इसके बाद TCS, HDFC बैंक, भारती एयरटेल, ICICI बैंक, इंफोसिस, भारतीय स्टेट बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, ITC और LIC का स्थान रहा।

Advertisement
First Published - January 26, 2025 | 10:17 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement