facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Navratna PSU Stock: 3 साल में 349% रिटर्न देने वाले शेयर में डिविडेंड पाने का आखिरी मौका, चेक कर लें रिकॉर्ड डेट

Advertisement

सरकारी कंपनी NBCC ने ₹0.14 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया। रिकॉर्ड डेट 29 अगस्त 2025 तय हुई।

Last Updated- August 28, 2025 | 9:44 AM IST
HUL Dividend

सरकारी कंपनी NBCC (India) Ltd. ने अपने निवेशकों के लिए खुशखबरी दी है। कंपनी ने कहा है कि वह वित्त वर्ष 2024-25 के लिए फाइनल डिविडेंड देगी। यह डिविडेंड प्रति शेयर ₹0.14 (14%) होगा, जो ₹1 वाले शेयर पर दिया जाएगा। कंपनी ने इसके लिए 29 अगस्त 2025 (शुक्रवार) की तारीख रिकॉर्ड डेट के रूप में तय की है। इसका मतलब है कि इस दिन तक जिनके पास NBCC के शेयर होंगे, वही लोग डिविडेंड पाने के योग्य होंगे। कंपनी ने यह भी बताया कि डिविडेंड को शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद AGM (वार्षिक बैठक) से 30 दिन के अंदर निवेशकों के खाते में पैसा भेज दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: IndiGo से लेकर Power Grid, Oil India और RVNL; आज इन 10 स्टॉक्स पर रखें नजर

NBCC शेयर की कीमत और हाल का प्रदर्शन

NBCC का शेयर इस समय कमजोर चल रहा है। बुधवार, 26 अगस्त को यह बीएसई पर ₹100.35 पर बंद हुआ, जो पिछले दिन से 3.17% गिरा। पिछले एक साल में कंपनी का शेयर ₹139.90 तक गया और ₹70.82 तक नीचे आया। हाल के समय में इस शेयर ने नुकसान दिया है। दो हफ्तों में यह 5.62% टूटा, एक महीने में 7.73% गिरा और तीन महीने में 11.75% फिसला। पिछले एक साल में भी इसमें लगभग 14% की गिरावट आई है।

भले ही हाल में शेयर कमजोर रहा हो, लेकिन लंबे समय में इसने निवेशकों को अच्छा मुनाफा दिया है। दो साल में शेयर ने 198% का फायदा दिया है, तीन साल में 349% और पांच साल में करीब 437% का बड़ा रिटर्न दिया है।

यह भी पढ़ें: Tariffs On India: भारत पर 50% टैरिफ हुआ लागू, इन स्टॉक्स और सेक्टर को लग सकता हैं बड़ा झटका

कंपनी की स्थिति

NBCC देश की बड़ी सरकारी कंपनियों में से एक है और यह BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। अभी कंपनी का मार्केट कैप लगभग ₹27,229 करोड़ है। कंपनी का कारोबार मजबूत माना जाता है और इसी वजह से लंबे समय तक निवेश करने वाले निवेशकों ने इससे अच्छे लाभ कमाए हैं।

Advertisement
First Published - August 28, 2025 | 9:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement