facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

TATA Power से ऑर्डर के बाद इस Power Sector Stock में आया 4% से ज्यादा का उछाल

Advertisement

ACME Solar को टाटा पावर-D से 50 मेगावॉट FDRE प्रोजेक्ट का ऑर्डर मिला, शेयरों में 4% से ज्यादा तेजी

Last Updated- September 03, 2025 | 3:14 PM IST
ACME Solar

ACME Solar Holdings को टाटा पावर कंपनी के डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस Tata Power-D से 50 मेगावॉट का Firm and Dispatchable Renewable Energy (FDRE) प्रोजेक्ट मिला है। यह प्रोजेक्ट 250 मेगावॉट की FDRE टेंडर का हिस्सा है। कंपनी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के लिए टैरिफ ₹4.43 प्रति यूनिट तय हुआ है।

कंपनी ने अपने रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि FDRE पूरी तरह Tariff Based Competitive Bidding (TBCB) प्रक्रिया के जरिए दी गई है और इसका ई-रिवर्स ऑक्शन 13 अगस्त को पूरा हुआ था।

Also Read: Motilal Oswal ने इन 5 स्टॉक्स को बनाया फंडामेंटल पिक, 25% तक रिटर्न के लिए BUY की सलाह

नियमों के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को कम से कम 40% वार्षिक Capacity Utilization Factor (CUF) बनाए रखना होगा और हर महीने, 90% समय तक पीक आवर (चार घंटे) बिजली की सप्लाई करनी होगी। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए ACME Solar सोलर पावर और बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) का हाइब्रिड मॉडल अपनाएगी।

इस प्रोजेक्ट का Power Purchase Agreement (PPA) 25 साल के लिए होगा और PPA साइन होने के 24 महीनों के अंदर प्रोजेक्ट को शुरू करना होगा।

ACME Solar के शेयर में तेजी

यह खबर आने के बाद ACME Solar का शेयर 4.43% चढ़कर ₹299.70 पर पहुंच गया (2:46 PM तक)। कंपनी का शेयर पिछले 52 हफ्तों में ₹309.95 का हाई और ₹167.55 का लो छू चुका है।

ACME Solar इस समय 2,890 मेगावॉट की रिन्यूएबल कैपेसिटी ऑपरेट कर रही है। कंपनी के पास खुद का EPC और O&M डिवीजन है, जो प्रोजेक्ट्स की तैयारी और ऑपरेशन में मदद करता है।

Advertisement
First Published - September 3, 2025 | 3:14 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement