facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सक्रिय एसआईपी खाते का 20 फीसदी नहीं कर रहा मासिक निवेश में योगदान

Advertisement

फरवरी 2025 में 10.17 करोड़ सक्रिय एसआईपी खातों में से 8.26 करोड़ ने 26,000 करोड़ रुपये के एसआईपी निवेश में योगदान किया।

Last Updated- March 30, 2025 | 10:26 PM IST
SIP

एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया के अनुसार, सिर्फ 70-80 फीसदी सक्रिय एसआईपी खाते ही मासिक म्युचुअल फंड (एमएफ) निवेश में योगदान करते हैं। इसका मतलब है कि पांच में से एक एसआईपी खाता या तो रुका हुआ है या हर महीने लेनदेन में विफल हो रहा है। फरवरी 2025 में 10.17 करोड़ सक्रिय एसआईपी खातों में से 8.26 करोड़ ने 26,000 करोड़ रुपये के एसआईपी निवेश में योगदान किया।
दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक या मासिक योजनाओं के लिए लगातार तीन असफल लेनदेन के बाद एसआईपी खाते को निष्क्रिय माना जाता है। अन्य योजनाओं के लिए लगातार दो असफल किश्तों के बाद खाता बंद हो जाता है।

अप्रैल 2024 में योगदान करने वाले एसआईपी खाते का प्रतिशत 73 था, जो फरवरी 2025 में 81 फीसदी पर पहुंच गया। इक्विटी बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच हाल के महीनों में एसआईपी खाता बंद होने की संख्या में तेजी आई है। फरवरी में लगातार दूसरे महीने एसआईपी खातों की कुल संख्या में कमी देखी गई। जनवरी में शुद्ध रूप से 5,00,000 लाख खाते बंद होने के बाद फरवरी में सक्रिय एसआईपी खातों की कुल संख्या 10 लाख घटकर 10.17 करोड़ रह गई।

हालांकि, जनवरी और फरवरी में बंद होने की वजह अलग-अलग सेगमेंट थे। फरवरी में रेग्युलर प्लान एसआईपी खातों में 8,00,000 की कमी आई, जो एक साल से ज्यादा समय में पहली मासिक गिरावट थी। जनवरी में यह कमी डायरेक्ट प्लान या डू-इट-योरसेल्फ़ सेगमेंट से आई थी।

खाते बंद होने के बावजूद एसआईपी से योगदान स्थिर रहा। जनवरी और फरवरी में कुल संग्रह दिसंबर के निवेश के समान ही रहा। जनवरी में एसआईपी खातों से 26,400 करोड़ रुपये और फरवरी में 25,999 करोड़ रुपये आए। एसआईपी निवेश ने पिछले तीन से चार वर्षों में लचीलापन दिखाया है, पर इसने इक्विटी बाजार को विशेष रूप से अस्थिरता के समय महत्वपूर्ण समर्थन प्रदान किया है।

Advertisement
First Published - March 30, 2025 | 10:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement