facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एक्टिव SIP अकाउंट 10 करोड़ के करीब, इक्विटी बाजार में तेजी और NFO में बढ़ोतरी से मिला सहारा

Advertisement

कैलेंडर वर्ष के पहले आठ महीने में म्युचुअल फंडों ने 1.97 करोड़ खाते जोड़े जबकि कैलेंडर वर्ष 2023 की पूरी अवधि में 1.51 करोड़ खाते जुड़े थे।

Last Updated- September 22, 2024 | 9:49 PM IST
SIP

म्युचुअल फंडों में सक्रिय एसआईपी खातों की संख्या करीब 10 करोड़ हो गई है। इसे इक्विटी बाजार में तेजी और एनएफओ में बढ़ोतरी से सहारा मिला है और इस कारण कैलेंडर वर्ष 2024 में खातों की बढ़ती संख्या को मजबूती मिली है। कैलेंडर वर्ष के पहले आठ महीने में म्युचुअल फंडों ने 1.97 करोड़ खाते जोड़े जबकि कैलेंडर वर्ष 2023 की पूरी अवधि में 1.51 करोड़ खाते जुड़े थे।

एसआईपी खातों की संख्या में बढ़ोतरी ने एसआईपी के मासिक संग्रह में स्थिर इजाफे में भी योगदान किया। दिसंबर 2023 में एसआईपी का योगदान 17,610 करोड़ रुपये था जो अगस्त में बढ़कर 23,547 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

म्युचुअल फंड उद्योग के लिए एसआईपी निवेश के अहम स्रोत के तौर पर उभरा है। इक्विटी फंडों में मार्च 2021 के बाद से लगातार 42वें महीने निवेश सकारात्मक बना रहा क्योंकि महामारी के बाद एसआईपी को लेकर झुकाव में इजाफा हुआ।

मोटे तौर पर 90 फीसदी एसआईपी निवेश इक्विटी फंडों की ओर जाता है। इन योजनाओं ने 2024-25 में अब तक करीब 1.7 लाख करोड़ रुपये संग्रहित किए हैं जो 2023-24 में संग्रहित 1.8 लाख करोड़ रुपये का 92 फीसदी है।

खातों के जुड़ाव के आंकड़ों के आधार पर ज्यादातर नए एसआईपी खातों के सेक्टोरल, स्मॉलकैप और मिडकैप फंडों में होने की संभावना है।

Advertisement
First Published - September 22, 2024 | 9:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement