facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एक्टर अरशद वारसी सेक्योरिटी बाजार में नहीं कर सकेंगे कारोबार, SEBI ने इस कारण से लगाई रोक

Advertisement
Last Updated- March 02, 2023 | 12:43 PM IST
SEBI

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने गुरुवार को एक्टर अरशद वारसी, उनकी पत्नी मारिया गोरेटी और साधना ब्रॉडकास्ट के प्रोमोटर्स समेत 31 इकाइयों को प्रतिभूति बाजार में कारोबार से प्रतिबंधित कर दिया है।

नियामक ने यह कदम यूट्यूब चैनल पर निवेशकों को कंपनी के शेयर खरीदने का सुझाव देने वाले भ्रामक वीडियो डालने के मामले में उठाया है। कंपनी के जिन प्रवर्तकों को प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित किया गया है उनमें श्रेया गुप्ता, गौरव गुप्ता, सौरभ गुप्ता, पूजा अग्रवाल और वरुण एम शामिल हैं।

इसके अलावा नियामक ने यूट्यूब चैनल पर भ्रामक वीडियो डालने के बाद इन इकाइयों को हुए गैरकानूनी लाभ के 41.85 करोड़ रुपये भी जब्त करने का आदेश दिया है।

सेबी ने कहा कि इस मामले में अरशद वारसी ने 29.43 लाख रुपये का लाभ कमाया, जबकि उनकी पत्नी को 37.56 लाख रुपये का लाभ हुआ है।

सेबी को हेराफेरी की मिलीं थी शिकायतें

सेबी को इस तरह की शिकायतें मिली थीं कि टीवी चैनल साधना ब्रॉडकास्ट के शेयरों के मूल्य में कुछ इकाइयों द्वारा हेराफेरी की जा रही है। इसके अलावा ये इकाइयों कंपनी के शेयर निकाल भी रही हैं।

शिकायत में आरोप लगाया गया था कि गुमराह करने वाली सामग्री के साथ ये वीडियो यूट्यूब पर निवेशकों को ‘लालच’ देने के लिए डाले गए थे। इसके बाद, नियामक ने अप्रैल-सितंबर, 2022 के दौरान इस मामले की जांच की।

जांच में यह तथ्य सामने आया कि अप्रैल से जुलाई मध्य, 2022 के दौरान साधना के शेयरों के मूल्य और मात्रा में काफी उछाल देखने को मिला। जुलाई, 2022 के दूसरी पखवाड़े के दौरान साधना के बारे में झूठे और भ्रामक वीडियो दो यूट्यूब चैनल – ‘द एडवाइजर’ और ‘मनीवाइज’पर डाले गए। इन वीडियो के बाद साधना के शेयर की कीमत और मात्रा में भारी उछाल देखने को मिला।

इस अवधि में कुछ प्रवर्तक शेयरधारकों, साधना के महत्वपूर्ण प्रबंधन स्तर पर बैठे लोगों और गैर-प्रवर्तक शेयरधारकों ने बढ़े मूल्य पर शेयरों की बिकवाली की और मुनाफा कमाया। एक गुमराह करने वाले वीडियो में तो दावा किया गया था कि अदाणी ग्रुप द्वारा साधना ब्रॉडकॉस्ट का अधिग्रहण किया जाएगा।

Advertisement
First Published - March 2, 2023 | 12:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement