facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

IPO की राह पर अदाणी एयरपोर्ट्स, 2030 तक ₹1 लाख करोड़ निवेश का प्लान

Advertisement

IPO की तैयारी में अदाणी एयरपोर्ट बिजनेस, 2030 तक ₹1 ट्रिलियन निवेश और 11 नए एयरपोर्ट्स पर नजर

Last Updated- December 19, 2025 | 1:30 PM IST
Adani Airports IPO:

Adani Airports IPO: अरबपति गौतम अदाणी के अदाणी ग्रुप ने एयरपोर्ट कारोबार में बड़ा निवेश करने की योजना बनाई है। ग्रुप साल 2030 तक एयरपोर्ट बिजनेस में 11 अरब डॉलर (करीब ₹1 ट्रिलियन) से ज्यादा निवेश करेगा। इसका मकसद नए एयरपोर्ट टर्मिनल हासिल करना, मौजूदा ढांचे को मजबूत करना और विमान रखरखाव (मेंटेनेंस) जैसे नए कारोबार में उतरना है। अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के डायरेक्टर जीत अदाणी ने बताया कि यह निवेश टर्मिनल, रनवे, विमान हैंडलिंग सुविधाओं और यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाओं पर किया जाएगा। यह जानकारी उन्होंने मुंबई के पास बने नए नवी मुंबई एयरपोर्ट पर दिए एक इंटरव्यू में दी।

2028 तक Adani Airports की IPO लाने की तैयारी

जीत अदाणी ने कहा कि कंपनी मार्च 2028 तक IPO लाने की तैयारी कर रही है। इसके लिए अदाणी एंटरप्राइजेज से एयरपोर्ट बिजनेस को अलग किया जा सकता है। उनके मुताबिक, इससे अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयरधारकों को ज्यादा फायदा मिलेगा। ग्रुप IPO से पहले किसी रणनीतिक निवेशक को शामिल करने पर भी विचार कर रहा है, हालांकि अभी कोई औपचारिक बातचीत शुरू नहीं हुई है।

11 नए एयरपोर्ट हासिल करने की योजना

फिलहाल अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स मुंबई और अहमदाबाद समेत 7 एयरपोर्ट चला रही है। अब कंपनी सरकार द्वारा निजीकरण के लिए रखे गए 11 और एयरपोर्ट्स पर बोली लगाने की तैयारी में है। इनमें वाराणसी, भुवनेश्वर और अमृतसर जैसे शहरों के एयरपोर्ट शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें: हाइप टूटी, हकीकत सामने आई! 2025 के IPO बाजार की कड़वी सच्चाइयां

नवी मुंबई एयरपोर्ट बना विस्तार का केंद्र

अदाणी ग्रुप की सबसे बड़ी परियोजना नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट है, जो 25 दिसंबर को शुरू होने वाला है। इसके पहले चरण में करीब ₹20,000 करोड़ का निवेश किया गया है और यह हर साल 2 करोड़ यात्रियों को संभाल सकेगा। दूसरे चरण में ₹30,000 करोड़ का और निवेश किया जाएगा। 2030 तक यहां ₹5,000 करोड़ की ‘एयरो सिटी’ बनाई जाएगी, जिसमें 20 होटल और मोनोरेल जैसी सुविधाएं होंगी।

यात्रियों के लिए हाई-टेक सुविधाएं

इस एयरपोर्ट पर, यात्रियों को अपने सामान को रियल टाइम में ट्रैक करने की सुविधा मिलेगी। खाने के विकल्प ₹40 की वड़ा पाव से लेकर मिशेलिन स्टार रेस्तरां तक होंगे।

Adani Airports IPO के लिए तीन शर्तें

जीत अदाणी ने कहा कि IPO तीन बातों पर निर्भर करेगा:

  • नवी मुंबई एयरपोर्ट का सफल संचालन
  • आसपास के कमर्शियल प्रोजेक्ट पूरे होना
  • कारोबार का पूरी तरह आर्थिक रूप से मजबूत बनना

उन्होंने बताया कि कंपनी फिलहाल EBITDA स्तर पर मुनाफे में है, लेकिन कैश फ्लो पॉजिटिव होने में अभी करीब 3 साल लग सकते हैं।

यह भी पढ़ें: ICICI Prudential AMC की दमदार लिस्टिंग, निवेशकों को मिला 20% का लिस्टिंग गेन

विवादों के बाद भरोसा लौटाने की कोशिश

अदाणी ग्रुप ये बड़े कदम ऐसे समय उठा रहा है, जब वह कर्ज घटाने, बिजनेस को दोबारा व्यवस्थित करने और निवेशकों का भरोसा वापस जीतने की कोशिश कर रहा है। 2023 में हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद ग्रुप की बाजार वैल्यू को बड़ा झटका लगा था। हाल ही में अमेरिका में भी कानूनी मामलों को लेकर जांच शुरू हुई है, हालांकि अदाणी ग्रुप ने सभी आरोपों से इनकार किया है।

एविएशन सर्विसेज में भी एंट्री

एयरपोर्ट के अलावा, अदाणी ग्रुप विमान मेंटेनेंस और इंजीनियरिंग के कारोबार में भी उतरना चाहता है। इसके लिए वह सरकारी कंपनी AI Engineering Services Ltd. को खरीदने की बोली लगाने पर विचार कर रहा है। जीत अदाणी के मुताबिक, अभी भारत में सिर्फ बुनियादी विमान मेंटेनेंस होता है, जबकि भारी मेंटेनेंस और इंजन जांच का काम विदेशों में जाता है। अदाणी ग्रुप इस मौके को भारत में ही विकसित करना चाहता है। इसके अलावा, ग्रुप वैश्विक कंपनियों के साथ मिलकर विमान निर्माण के क्षेत्र में भी संभावनाएं तलाश रहा है। (ब्लूमबर्ग के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - December 19, 2025 | 1:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement