facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अदाणी संकट से क्वांट एमएफ पोर्टफोलियो पर दबाव

Advertisement
Last Updated- February 14, 2023 | 8:57 PM IST
6 new fund companies will enter the mutual fund industry this year इस साल म्युचुअल फंड उद्योग में 6 नई फंड कंपनी देंगी दस्तक

अदाणी समूह (Adani Group) शेयरों में क्वांटी म्युचुअल फंड (Quant Mutual Fund) का निवेश काफी हद तक अपरिवर्तित बना हुआ है, भले ही पिछले महीने के आखिर में समूह से जुड़ा विवाद पैदा हो गया था।

आंकड़े से पता चलता है कि 13 सक्रिय योजनाओं में से 11 के शेयरों की संख्या जनवरी 2023 के अंत में भी अदाणी पोर्ट्स औरअंबुजा सीमेंट में उतनी ही बनी हुई थी, जितनी कि दिसंबर 2022 में दर्ज की गई थी।

जनवरी के आखिरी कुछ दिनों में इन शेयर कीमतों में गिरावट से शेयरधारिता वैल्यू में बड़ी कमजोरी को बढ़ावा मिला। जिन योजनाओं में शेयरधारिता मजबूत रही, अदाणी पोर्ट्स और अंबुजा सीमेंट में निवेश की वैल्यू मासिक आधार पर 24 प्रतिशत घटकर जनवरी के आखिर में 950 करोड़ रुपये रह गई।

अदाणी समूह कंपनियों के शेयरों में शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट जारी होने के बाद से अरबों डॉलर की गिरावट आई है।

क्वांट एमएफ के पोर्टफोलियो से मुख्य तौर पर जुड़ीं दो कंपनियों अदाणी पोर्ट्स और अंबुजा सीमेंट में गिरावट की वजह से योजनाओं में बड़े नुकसान को बढ़ावा मिला।

वैल्यू रिसर्च के आंकड़े से पता चलता है कि दिसंबर और जनवरी के अंत, दोनों अवधियों में अदाणी पोर्ट्स के 20 लाख शेयरों के स्वामित्व वाले क्वांट ऐक्टिव फंड का बाजार मूल्य 169 करोड़ रुपये से घटकर 127 करोड़ रुपये रह गया।

अदाणी पोर्ट्स के सर्वाधिक शेयर रखने के लिहाज से दूसरे नंबर पर रही योजना क्वांट टैक्स प्लान का मूल्यांकन 153 करोड़ रुपये से घटकर 115 करोड़ रुपये रह गया। दो योजनाओं की एनएवी जनवरी में 5.4 प्रतिशत और 5.6 प्रतिशत घटी। क्वांट एमएफ की कई योजनाओं ने इस साल अब तक बाजार के मुकाबले कमजोर प्रदर्शन किया है।

क्वांट एमएफ की दो योजनाएं ईएसजी इक्विटी और क्वांटामेंटल फंड जनवरी में अदाणी पोर्ट्स से बाहर हुई हैं।

Advertisement
First Published - February 14, 2023 | 8:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement