facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani ग्रुप को लगा एक और झटका, फ्रांस की ये कंपनी नहीं करेगी कोई नया निवेश; अदाणी ग्रीन का शेयर 11% टूटा

Advertisement

जब तक अदाणी ग्रुप के व्यक्तियों के खिलाफ आरोप और उनके परिणाम स्पष्ट नहीं हो जाते, टोटल एनर्जीज अदाणी ग्रुप की कंपनियों में कोई नया निवेश नहीं करेगी।

Last Updated- November 25, 2024 | 5:44 PM IST
Adani Group

फ्रांस की प्रमुख एनर्जी कंपनियों में से एक टोटल एनर्जीज (TotalEnergies) ने सोमवार, 25 नवंबर 2024 को कहा कि वह अदाणी ग्रुप (Adani Group) की कंपनियों में तब तक कोई नया निवेश नहीं करेगी जब तक कि भारतीय कंपनी के संस्थापक (गौतम अदाणी) को रिश्वत के आरोपों से मुक्त नहीं कर दिया जाता। एनर्जी कंपनी ने कहा कि उसे कथित भ्रष्टाचार की जांच की जानकारी नहीं थी।

Adani Green का शेयर 11.3% टूटा

इस खबर के बाद, अदाणी ग्रीन के शेयरों में आई तेजी पर ब्रेक लगा और इंट्रा-डे ट्रेड में एक समय पर कंपनी के शेयरों में 11.3 प्रतिशत की गिरावट आई। कारोबार के अंत में अदाणी ग्रीन के शेयर 8.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 967.65 रुपये के भाव पर बंद हुआ। हालांकि, शुरुआती कारोबार में इस शेयर में 6.42 प्रतिशत की तेजी देखी गई थी।

TotalEnergies नहीं करेगी अदाणी ग्रुप में कोई नया निवेश

फ्रांस की कंपनी ने कहा कि उसे अमेरिकी अधिकारियों द्वारा अदाणी ग्रीन एनर्जी लि. के लिए सौर ऊर्जा आपूर्ति अनुबंध हासिल करने को लेकर भारतीय अधिकारियों को कथित तौर पर 26.5 करोड़ डॉलर की रिश्वत देने के मामले में शामिल होने के लिए गौतम अदाणी और दो अन्य अधिकारियों पर आरोप लगाये जाने के मामले का पता चला है।

टोटल एनर्जीज ने कहा, ‘‘यह मामला न तो अदाणी ग्रीन एनर्जी को निशाना बनाता है, न ही उससे संबंधित किसी कंपनी को।’’ उसने कहा, ‘‘जब तक अदाणी ग्रुप के व्यक्तियों के खिलाफ आरोप और उनके परिणाम स्पष्ट नहीं हो जाते, टोटल एनर्जीज अदाणी ग्रुप की कंपनियों में निवेश के हिस्से के रूप में कोई नया वित्तीय योगदान नहीं करेगी।’’

Also read: Paras Defence: नए प्लांट ने बनाया डिफेंस स्टॉक का मूड, 5% की जोरदार तेजी; सालभर में 45% उछला शेयर

TotalEnergies अदाणी ग्रुप की टॉप विदेशी निवेशकों में शामिल

टोटल एनर्जीज के पास अदाणी ग्रीन एनर्जी लि. में 19.75 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यह कंपनी गौतम अदाणी की नवीकरणीय ऊर्जा इकाई है। टोटल एनर्जीज उद्योगपति गौतम अदाणी की कंपनियों में सबसे बड़े विदेशी निवेशकों में से एक है। उसने पूर्व में ग्रुप के नवीकरणीय ऊर्जा उद्यम अदाणी ग्रीन एनर्जी लि. और शहर गैस वितरण इकाई अदाणी टोटल गैस लि. (ATGL) में हिस्सेदारी ली थी।

Adani ग्रुप ने रिश्वत देने के आरोपों को आधारहीन बताया

अदाणी ग्रुप ने अमेरिकी अदालत में लगाये गये आरोपों को खारिज करते हुए उसे पूरी तरह से आधारहीन बताया है। उसने कहा है कि वह मामले में हरसंभव कानूनी कदम उठाएगा।

(PTI के इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - November 25, 2024 | 5:44 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement