facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Group Stocks: अदाणी ग्रुप के छह शेयरों में रिकवरी; अदाणी ग्रीन, अदाणी एनर्जी अभी भी दबाव में

Advertisement

Adani Group Stocks: बीएसई सेंसेक्स 1,961.32 अंक यानी 2.54 प्रतिशत उछलकर 79,117.11 पर और एनएसई निफ्टी 557.35 अंक यानी 2.39 प्रतिशत बढ़कर 23,907.25 पर बंद हुआ।

Last Updated- November 22, 2024 | 5:31 PM IST
Adani Group

Adani Group Stocks: अदाणी समूह की छह कंपनियों के शेयरों में शुक्रवार को पिछले दिन की भारी गिरावट के बाद उछाल आया। शेयर बाजार में तेजी के साथ कंपनी का शेयर चढ़ा है। बीएसई में अंबुजा सीमेंट्स का शेयर 3.50 प्रतिशत, एसीसी का 3.17 प्रतिशत, समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज का 2.16 प्रतिशत, अदाणी पोर्ट्स का 2.05 प्रतिशत, अदाणी टोटल गैस का 1.18 प्रतिशत तथा एनडीटीवी का शेयर 0.65 प्रतिशत चढ़ा।

दूसरी तरफ, अदाणी ग्रीन एनर्जी के शेयर में 8.20 प्रतिशत, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में 6.92 प्रतिशत, अदाणी पावर में 3.23 प्रतिशत और अदाणी विल्मर के शेयर में 0.73 प्रतिशत की गिरावट आई। सुबह के कारोबार के दौरान समूह के अधिकांश शेयरों में गिरावट आई थी।

Also read: Adani bribery case: SEBI के रडार पर अदाणी ग्रुप, डिस्क्लोजर नियमों के उल्लंघन की कर सकती है जांच

अमेरिकी अभियोजकों ने उद्योगपति गौतम अदाणी पर सौर ऊर्जा अनुबंधों के लिए अनुकूल शर्तों के बदले भारतीय अधिकारियों को 26.5 करोड़ डॉलर (लगभग 2,200 करोड़ रुपये) की रिश्वत देने की योजना का कथित रूप से हिस्सा होने का आरोप लगाया था। इससे गुरुवार को अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई थी।

शेयर बाजार में बेंचमार्क सेंसेक्स में तेज बढ़त देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 1,961.32 अंक यानी 2.54 प्रतिशत उछलकर 79,117.11 पर और एनएसई निफ्टी 557.35 अंक यानी 2.39 प्रतिशत बढ़कर 23,907.25 पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - November 22, 2024 | 5:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement