facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Group Stocks: अदाणी ग्रुप की नौ कंपनियों के शेयरों में तेजी, अदाणी ग्रीन 21% से अधिक चढ़ा

Advertisement

अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी ने अदाणी ग्रुप के संस्थापक चेयरमैन गौतम अदाणी पर अमेरिका में अभियोग के बावजूद ग्रुप में निवेश को लेकर उसका नजरिया न बदलने का आश्वासन दिया।

Last Updated- November 29, 2024 | 6:23 PM IST
Gautam Adani

Adani Group Stocks: अदाणी ग्रुप की बाजार में लिस्टेड 11 कंपनियों में से नौ के शेयरों में शुक्रवार को बढ़त दर्ज की गई। BSE पर अदाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर 21.72 प्रतिशत, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का 15.56 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट्स का 3.73 प्रतिशत, अदाणी पोर्ट्स का 1.94 प्रतिशत, एसीसी का 1.59 प्रतिशत, अदाणी टोटल गैस का 1.03 प्रतिशत, अदाणी एंटरप्राइजेज का 1.02 प्रतिशत, एनडीटीवी का 0.60 प्रतिशत और अदाणी विल्मर का 0.05 प्रतिशत चढ़ा।

हालांकि, अदाणी पावर के शेयर में 1.01 प्रतिशत और सांघी इंडस्ट्रीज के शेयरों में 0.45 प्रतिशत की गिरावट आई। इस बीच बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंक की बढ़त के साथ 79,802.79 और एनएसई निफ्टी 216.95 अंक चढ़कर 24,131.10 अंक पर बंद हुआ।

इससे पहले अबू धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (आईएचसी) ने अदाणी ग्रुप के संस्थापक चेयरमैन गौतम अदाणी पर अमेरिका में अभियोग के बावजूद ग्रुप में निवेश को लेकर उसका नजरिया न बदलने का आश्वासन दिया। श्रीलंका बंदरगाह प्राधिकरण और तंजानिया सरकार ने भी अदाणी ग्रुप को पूरा समर्थन देने की बात कही है।

अदाणी ग्रुप का कहना है कि उद्योगपति गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी पर कथित रिश्वतखोरी के मामले में अमेरिका के विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम (एफसीपीए) के उल्लंघन का कोई आरोप नहीं लगाया गया है। बल्कि उन पर प्रतिभूति धोखाधड़ी के तहत आरोप लगाया गया है जिसमें मौद्रिक दंड लगाया जा सकता है।

Also read: Adani मामले पर विदेश मंत्रालय ने तोड़ी चुप्पी, कहा- यह निजी कंपनियों और अमेरिकी न्याय विभाग से जुड़ा कानूनी मसला

एजीईएल पर आरोप है कि सौर ऊर्जा बिक्री ठेका हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 26.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर की रिश्वत दी गई, जिससे कंपनी को 20 वर्ष की अवधि में दो अरब अमेरिकी डॉलर का लाभ हो सकता था।

कंपनी के अनुसार, एजीईएल के तीन अधिकारियों पर केवल प्रतिभूति धोखाधड़ी की साजिश, वायर धोखाधड़ी की साजिश और प्रतिभूति धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। आम तौर पर ऐसे आरोपों के लिए दंड रिश्वतखोरी की तुलना में कम गंभीर होते हैं। अदाणी समूह ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए हर संभव कानूनी रास्ता अपनाने की बात कही है।

Advertisement
First Published - November 29, 2024 | 6:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement