facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Group Stocks: शेयर बाजार में तेजी, अदाणी ग्रुप के शेयर बने रॉकेट

Advertisement

सोमवार के इंट्राडे ट्रेड में BSE पर अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में 15 फीसदी तक की तेजी आई।

Last Updated- December 04, 2023 | 11:01 AM IST
Adani Group

Adani Group Stocks : तीन राज्यों के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की क्लीन स्वीप के बाद बाजार में मजबूती के बीच सोमवार के इंट्राडे ट्रेड में BSE पर अदाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में 15 फीसदी तक की तेजी आई।

अदाणी ग्रीन एनर्जी 15 प्रतिशत बढ़कर 1,178 रुपये पर पहुंच गया, जबकि अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस 14 प्रतिशत बढ़कर 975.05 रुपये पर पहुंच गया, इसके बाद अदाणी टोटल गैस 14 प्रतिशत बढ़कर 800 रुपये और अदाणी पावर 13 प्रतिशत बढ़कर 495 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

अदाणी एंटरप्राइजेज 10 प्रतिशत चढ़कर 2,598.50 रुपये पर पहुंच गया। नई दिल्ली टेलीविजन (NDTV) 7 प्रतिशत की तेजी के साथ 235.05 रुपये, अदाणी पोर्ट्स 7 प्रतिशत की बढ़त के साथ 883 रुपये, अदाणी विल्मर भी 7 प्रतिशत की तेजी के साथ 365 रुपये पर पहुंच गया। एसीसी और अंबुजा सीमेंट्स क्रमशः 5 प्रतिशत बढ़कर 1,995 रुपये और 462.50 रुपये पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें: Stock Market Today: रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला बाजार, 1000 अंक ऊपर सेंसेक्स, निफ्टी 20 हजार के पार

सुबह 09:23 बजे इन शेयरों में 3 फीसदी से लेकर 10 फीसदी तक की तेजी थी। इसकी तुलना में, एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 1.4 प्रतिशत बढ़कर 68,406 पर था। इस बीच, पिछले हफ्ते सुप्रीम कोर्ट ने हिंडनबर्ग रिपोर्ट और बाजार नियामक, भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) द्वारा लगाए गए आरोपों पर अपना फैसला सुरक्षित रखते हुए कहा कि उसने 24 में से 22 मामलों में अपनी जांच पूरी कर ली है।

निवेशक इस बात से उत्साहित थे कि अदाणी ग्रुप के खिलाफ कोई प्रतिकूल रिपोर्ट नहीं थी। हालांकि, अदाणी पावर और अदाणी पोर्ट को छोड़कर, ग्रुप के बाकी शेयरों ने कैलेंडर वर्ष 2023 में बाजार में कमजोर प्रदर्शन किया है, क्योंकि हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए आरोपों के कंपनी के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी।

यह भी पढ़ें: Doms Industries IPO: 1200 करोड़ का आईपीओ लेकर आ रही आर्ट प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी, जानें डिटेल्स

Advertisement
First Published - December 4, 2023 | 10:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement