facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani group stocks today : आठ कंपनियों के शेयर घाटे में बंद, कुछ में लगा ‘लोअर सर्किट’

Advertisement
Last Updated- February 23, 2023 | 7:15 PM IST
Gautam Adani

अदाणी ग्रुप की सूचीबद्ध कुल 10 कंपनियों में से आठ के शेयर गुरुवार को घाटे में बंद हुए। शेयर बाजार में कमजोर रुझानों के बीच इन कंपनियों के शेयरों में बुधवार के बंद भाव से गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई पर दिन के कारोबार के अंत में अडाणी ट्रांसमिशन के शेयरों में पांच प्रतिशत, अडाणी ग्रीन एनर्जी में पांच प्रतिशत, अडाणी टोटल गैस में 4.99 प्रतिशत, अदाणी पावर में 4.98 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

अदाणी विल्मर के शेयरों में 3.97 प्रतिशत, अदाणी एंटरप्राइजेज में 1.51 प्रतिशत और एसीसी में 0.82 प्रतिशत और एनडीटीवी के शेयरों में 0.45 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

ग्रुप की कुछ कंपनियों में दिन के कारोबार के दौरान ‘लोअर सर्किट’ भी लगा। यानी इनके शेयरों में भारी गिरावट के कारण कारोबार रोकना पड़ा। हालांकि, समूह की दो कंपनियों के शेयर बढ़त पर बंद हुए।

अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में 0.96 प्रतिशत और अंबुजा सीमेंट के शेयरों में 0.43 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इससे पहले बुधवार को अदाणी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। बीएसई सेंसेक्स गुरुवार को 139.18 अंकों या 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,605.80 पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - February 23, 2023 | 7:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement