facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सुप्रीम कोर्ट पैनल की रिपोर्ट के बाद 41% तक चढ़े अदाणी ग्रुप के शेयर, तीन दिन में 1.8 लाख करोड़ का फायदा

Advertisement
Last Updated- May 23, 2023 | 4:58 PM IST
Adani Group

सुप्रीम कोर्ट के एक पैनल के दिए फैसले से गौतम अदाणी के अगुवाई वाले अदाणी ग्रुप (Adani group) को बूस्टर डोज मिला है। ग्रुप की कंपनियों के शेयर में निवेश करने वाले लोगों को सिर्फ 3 दिन में 1.8 लाख करोड़ रुपए का फायदा हुआ है।

अदाणी ग्रुप के शेयर लगातार बढ़ रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट पैनल की रिपोर्ट के बाद से अदाणी ग्रुप के शेयरों में 41 प्रतिशत तक की तेजी आई है। पिछले शुक्रवार (19 मई 2023) से अदाणी समूह के मार्केट कैप में 1.81 लाख करोड़ की वृद्धि हुई है।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त की गई समिति ने हिंडनबर्ग के आरोपों के मामले में गौतम अदाणी ग्रुप को क्लीन चिट दे दी है। इसके बाद गौतम अदाणी ग्रुप की 10 लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप सिर्फ तीन कारोबारी सत्र में 1.8 लाख करोड़ रुपए बढ़ गया है।

अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर पिछले तीन दिन में 41 प्रतिशत चढ़ा

अदाणी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises Ltd) के शेयर में पिछले तीन कारोबारी सत्र के दौरान लगभग 41 फीसदी से अधिक की तेजी आई है। मंगलवार को कंपनी का स्टॉक 13.19 प्रतिशत यानी 306.70 रुपये चढ़कर 2632.25 रुपये पर पहुंच गया।

इसी के साथ ग्रुप के मालिक गौतम अदाणी की संपत्ति 55 बिलियन डॉलर के पार पहुंच चुकी है। पिछले दो दिनों में गौतम अडानी की संपत्ति करीब साढ़े 8 बिलियन डॉलर बढ़ी है।

लगा सकते है अदाणी के स्टॉक्स पर दांव

सेबी की इंक्वायरी पूरी होने के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ने की उम्मीद है जिस वजह से अडानी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में शानदार तेजी दर्ज की जा सकती है।

Advertisement
First Published - May 23, 2023 | 4:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement