facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani-Hindenburg Saga: अदाणी ग्रुप की 10 में से सात कंपनियों के शेयर टूटे, तीन में लाभ

Advertisement

अदाणी टोटल गैस का शेयर 1.94 प्रतिशत मजबूत हुआ। इसके अलावा, अदाणी ग्रीन एनर्जी 1.38 प्रतिशत और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस 0.70 प्रतिशत चढ़ गए।

Last Updated- August 13, 2024 | 7:31 PM IST
Adani-Hindenburg

Adani-Hindenburg Saga: अदाणी ग्रुप की 10 में से सात कंपनियों के शेयर मंगलवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। तीन कंपनियां… अदाणी टोटल गैस, अदाणी ग्रीन और अदाणी एनर्जी… बढ़त में रहीं।

कारोबार समाप्ति पर अदाणी विल्मर का शेयर 2.37 प्रतिशत नीचे रहा। वहीं अदाणी एंटरप्राइजेज में 1.92 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट्स में 1.86 प्रतिशत, अदाणी पोर्ट्स में 1.24 प्रतिशत की गिरावट रही। एसीसी (0.54 प्रतिशत), अदाणी पावर (0.20) प्रतिशत) और एनडीटीवी (0.20 प्रतिशत) भी नुकसान में रहे।

हालांकि, अदाणी टोटल गैस का शेयर 1.94 प्रतिशत मजबूत हुआ। इसके अलावा, अदाणी ग्रीन एनर्जी 1.38 प्रतिशत और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस 0.70 प्रतिशत चढ़ गए।

कारोबार के दौरान अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के शेयर में 6.28 प्रतिशत का उछाल आया। वहीं अदाणी टोटल गैस चार प्रतिशत चढ़ा जबकि एनडीटीवी में 2.56 प्रतिशत की मजबूती रही। अदाणी ग्रीन एनर्जी में 2.55 प्रतिशत की तेजी रही।

Also read: हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बीच अदाणी ग्रुप को बड़ी राहत! MSCI ने समूह के शेयरों पर लगा बैन हटाया

अदाणी विल्मर का शेयर कारोबार के दौरान 2.15 प्रतिशत, एसीसी 1.93 प्रतिशत, अदाणी पावर 1.74 प्रतिशत, अदाणी पोर्ट्स एक प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट्स 0.43 प्रतिशत मजबूत हुए।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 692.89 अंक यानी 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,956.03 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 208 अंक यानी 0.85 प्रतिशत टूटकर 24,139 अंक पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - August 13, 2024 | 7:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement