facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अदाणी पोर्ट्स, अदाणी टोटाल की रेटिंग नेगेटिव : Icra

Advertisement
Last Updated- March 03, 2023 | 8:26 PM IST
Shares faced wrath due to new allegations against Adani

रेटिंग एजेंसी इक्रा (Icra) ने अदाणी समूह की दो कंपनियों अदाणी पोर्ट्स ऐंड एसईजेड और अदाणी टोटाल गैस का रेटिंग आउटलुक स्थिर से नेगेटिव कर दिया है। इसकी वजह समूह के वित्तीय लचीलापन में आई गिरावट है।

रेटिंग एजेंसी ने हालांकि अदाणी पोर्ट्स के लंबी अवधि के कर्ज की रेटिंग एए प्लस और अदाणी टोटाल गैस की एए माइनस रखने की पुष्टि की है।

हिंडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट सामने आने के बाद अदाणी के शेयर कीमतों में तेज गिरावट और अदाणी की इकाइयों के अंतरराष्ट्रीय बॉन्ड के प्रतिफल में बढ़ोतरी के बाद रेटिंग की यह कवायद देखने को मिली।

समूह का मजबूत वित्तीय लचीलापन और अपनी उधारी के बड़े हिस्से के निपटान के लिए विदेशी बाजार से लंबी अवधि का नया कर्ज कम ब्याज दर पर लेने की एपीएसईजेड की क्षमता क्रेडिट को लेकर उसकी अहम खूबियां थी। इस पर अब प्रतिकूल असर पड़ा है।

अब रेटिंग एजेंसी समूह की देसी व वैश्विक बाजार से इक्विटी व डेट के जरिए प्रतिस्पर्धी दर पर रकम जुटाने की क्षमता पर नजर रखेगी। इक्रा ने एक बयान में ये बातें कही।

Advertisement
First Published - March 3, 2023 | 8:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement