facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Power Q2 Result: मुनाफा 12% घटकर ₹2,906 करोड़ पर आया, रेवेन्यू में मामूली इजाफा

Advertisement

शेयर बाजार को दी सूचना में कंपनी ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 14,307.79 करोड़ रुपये हो गई

Last Updated- October 30, 2025 | 4:17 PM IST
Adani Power stock

Adani Power Q2 Result: अदाणी ग्रुप की बिजली सेक्टर में काम करने वाली कंपनी अदाणी पावर ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान किया। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 12 फीसदी घटकर 2,906 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने एक साल पहले की समान तिमाही में 3,297.52 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

रेवेन्यू में मामूली इजाफा

शेयर बाजार को दी सूचना में कंपनी ने बताया कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में उसकी कुल आय बढ़कर 14,307.79 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 14,062.84 करोड़ रुपये थी। इस दौरान कंपनी का कुल व्यय भी बढ़कर 10,341.59 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 9,928.76 करोड़ रुपये था।

Also Read: Groww IPO के लिए ₹95–₹100 प्राइस बैंड तय, 4 नवंबर को खुलेगा इश्यू; 7 अरब डॉलर वैल्यूएशन पर नजर

कंपनी का प्रदर्शन स्थिर

अदाणी पावर लिमिटेड के सीईओ एस बी खयालिया ने कहा कि इस तिमाही में मांग में मौसम संबंधी उतार-चढ़ाव के बावजूद एक बार फिर स्थिर वित्तीय प्रदर्शन रहा है जो कंपनी की परिचालन दक्षता और प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त को दर्शाता है। कंपनी ‘शक्ति’ योजना के तहत 4.5 गीगावाट के नए लॉन्ग टर्म बिजली खरीद समझौते (पीपीए) हासिल कर अपनी बाजार उपस्थिति भी बढ़ा रही है।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - October 30, 2025 | 4:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement