facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Power का शेयर ₹647 के ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंचा, एक साल में दिया 170% का रिटर्न

Advertisement

अदाणी पावर (Adani Power) का शेयर प्राइस आज पॉजिटिव नॉट के साथ खुला और एनएसई (NSE) पर इंट्राडे कारोबार में देखते ही देखते 647.80 रुपये के अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया।

Last Updated- May 15, 2024 | 3:43 PM IST
Adani Power Share price

Adani Power Share Price: अदाणी ग्रुप (Adani Group) की कंपनी अदाणी पावर (Adani Power) के शेयर ने बीते एक साल में न सिर्फ 170 प्रतिशत का जोरदार रिटर्न दिया है, बल्कि शेयर में आगे भी वृद्धि की संभावना का संकेत दिया है।

अदाणी पावर (Adani Power) का शेयर प्राइस आज पॉजिटिव नॉट के साथ खुला और एनएसई (NSE) पर इंट्राडे कारोबार में देखते ही देखते 647.80 रुपये के अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच गया। शेयर का शानदार प्रदर्शन दर्शाता है कि अभी यह और भी आगे बढ़ सकता है।

शेयर बाजार के एक्सपर्ट्स अदाणी ग्रुप (Adani Group) की इस कंपनी के शेयर में काफी तेजी की संभावनाएं देख रहे हैं। एक्सपर्ट्स ने यह विशवास इस उम्मीद से जताया कि आगामी तिमाहियों में बिजली कंपनियां के तिमाही आंकड़े मजबूत रह सकते हैं। उनका मानना है कि बिजली कंपनियां ठोस तिमाही आंकड़े पेश कर सकती है।

800 रुपये तक जा सकता है अदाणी पावर का शेयर

एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि अदाणी पावर (Adani Power) के शेयर का प्राइस फ़्लैग और पोल ब्रेकआउट के बाद 800 रुपये तक पहुंच सकता है। बता दें कि अदाणी पवार के शेयर ने हाल ही में तकनीकी चार्ट पैटर्न पर एक नया ब्रेकआउट दिया है।

अदाणी पावर के शेयर की कीमत आज 641.50 रुपये है और शेयर बाजार के एक्सपर्ट्स अदाणी ग्रुप (Adani Group) की बिजली कंपनी के शेयर में आने वाले समय में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की उम्मीद कर रहे हैं।

अदाणी पावर के शेयर का मार्केट कैप (Adani Power Mcap) 2.46 लाख करोड़ रुपये है। एनएसई पर इसका मौजूदा कारोबार वॉल्यूम 70.94 लाख है और करीब 10 मिनट का कारोबार बाकी है।

214 रुपये तक लुढ़क गया था अदाणी पावर का शेयर

अदानी पावर के शेयर का प्राइस आज 52-सप्ताह के हाईएस्ट लेवल 647.80 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया। हालांकि, एक समय ऐसा भी था जब गौतम अदाणी (Gautam Adani) की इस कंपनी का शेयर बुरी तरह फिसल गया था।

एक साल पहले 19 मई, 2023 को अदाणी पावर का शेयर 214 रुपये प्रति शेयर के लेवल पर लुढ़क गया था जो इसका 52 सप्ताह का सबसे निचला स्तर था। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर ने शानदार प्रदर्शन किया है और अपने निवेशकों को जोरदार रिटर्न दिया है।

Advertisement
First Published - May 15, 2024 | 3:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement