facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Shares: अदाणी समूह के सभी शेयरों में गिरावट, MCap 44,296 करोड़ रुपये घटा

Advertisement
Last Updated- March 14, 2023 | 10:13 PM IST
Adani Group

बाजारों में कमजोरी के बीच अदाणी समूह के सभी 10 कंपनियों के शेयरों में मंगलवार को गिरावट के साथ बंद हुए। मुख्य कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर सबसे ज्यादा 7.3 फीसदी टूटा जबकि समूह के पांच अन्य कंपनियों के शेयर 5 फीसदी के लोअर सर्किट को छू गए।

अदाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर सबसे कम 1.5 फीसदी टूटा। शेयरों में गिरावट की वजह से समूह का बाजार मूल्यांकन 44,296 करोड़ रुपये घटकर 8.93 लाख करोड़ रुपये रह गया।

विश्लेषकों ने कहा कि ताजा गिरावट निवेशकों की तरफ से मुनाफावसूली के कारण दर्ज हुई क्योंकि पिछले दो हफ्तों में समूह के शेयरों में ठीक-ठाक बढ़ोतरी हुई थी।

एक दिन पहले वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में कहा था कि बाजार नियामक सेबी अदाणी समूह पर हिंडनबर्ग रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों की जांच कर रहा है।

पिछले पखवाड़े समूह की 10 कंपनियों में बाजार पूंजीकरण में 2 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा जोड़े थे। इस बढ़त को जीक्यूसी की तरफ से समूह की चार फर्मों में 1.9 अरब डॉलर के इक्विटी निवेश से सहारा ​मिला था।

अमेरिकी निवेश फर्म ने अदाणी प्रवर्तकों से शेयर खरीदे, जिन्होंने इस रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाकर गिरवी शेयर छुड़ाने में किया।

Advertisement
First Published - March 14, 2023 | 10:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement