facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani के शेयर टूटे, खरीद का मौका

Advertisement
Last Updated- January 25, 2023 | 11:00 PM IST
Adani Ports Stock
Shutterstock

विश्लेषकों ने कहा है कि हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद अदाणी समूह (Adani Group) की कंपनियों के शेयरों में आई तेज गिरावट लंबी अवधि के लिहाज से इन शेयरों की खरीदारी का अच्छा मौका है। उन्होंने हालांकि कहा कि इस रिपोर्ट को लेकर बाजार की प्रतिक्रिया जरूरत से ज्यादा है।

रिपोर्ट पर टिप्पणी करते हुए केआर चोकसी शेयर्स ऐंड सिक्योरिटीज के प्रबंध निदेशक देवेन चोकसी ने कहा, भारी भरकम अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) से पहले शेयरों में गिरावट की आशंका थी। अदाणी समूह की इन कंपनियों में फंडामेंटल के लिहाज से कोई खामी नहीं है।

मूल्यांकन हालांकि चिंता का विषय था। तेज गिरावट ने इस चिंता को काफी हद तक दूर किया है।अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में आई तेज गिरावट वैसे निवेशकों को खरीदारी का अच्छा मौका दे रही है, जो मध्यम से लंबी अवधि के लिहाज से इसे खरीदना चाहते हैं।

वेंचुरा सिक्योरिटीज के शोध प्रमुख विनीत बोलिंजकर का भी कहना है कि अदाणी समूह के शेयरों के साथ फंडामेंटल के लिहाज से कोई खामी नहीं है। उन्होंने इस रिपोर्ट के समय को लेकर सवाल उठाया, खास तौर से अदाणी एंटरप्राइजेज के एफपीओ से पहले।

उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि समूह के कारोबार के साथ कोई खामी है। हिंडेनबर्ग रिपोर्ट में अदाणी समूह को लेकर जो सूचनाएं दी गई हैं वह सार्वजनिक तौर पर पहले से ही मौजूद है। इन शेयरों में हिंडेनबर्ग पहले ही शॉर्ट पोजीशन बना चुका है। ऐसे में रिपोर्ट पेश करने का समय उत्सुकता बढ़ाता है।

कॉरपोरेट गवर्नेंस के लिहाज से अदाणी भारत व विदेश से कर्ज जुटा रहा है और यह दोनों बाजारों में नो योर कस्टमर के दायरे में है। इस रिपोर्ट पर बाजार ने अत्यधिक प्रतिक्रिया जता दी है। अदाणी पोर्ट्स और अंबुजा सीमेंट्स (जहां अदाणी की बहुलांश हिस्सेदारी है) का कारोबार काफी अच्छा है। उसने ठोस बुनियाद रखी है और ये चीजें हवा में नहीं हैं।

Advertisement
First Published - January 25, 2023 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement