facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani के शेयरों की तीसरे हफ्ते बिकवाली जारी

Advertisement
Last Updated- February 06, 2023 | 10:34 PM IST
Adani Ports Q3 Results
Shutterstock

अदाणी समूह के शेयरों में सोमवार को गिरावट जारी रही और समूह की 10 सूचीबद्ध‍ फर्मों में से छह के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। समूह की मूल कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 0.7 फीसदी टूटकर 1,572.4 रुपये पर बंद हुआ और इस तरह से इस साल अब तक का नुकसान करीब 60 फीसदी पर पहुंच गया।

दूसरी ओर, अदाणी पोर्ट्स ऐंड एसईजेड का शेयर 9 फीसदी चढ़कर 546 रुपये पर बंद हुआ। अदाणी टोटाल गैस, अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी पावर और अदाणी विल्मर के शेयर 5-5 फीसदी की अपनी-अपनी निचली सीमा को छू गए, वहीं अदाणी ट्रांसमिशन में 10 फीसदी का लोअर सर्किट लगा।

मूल्यांकन विशेषज्ञ और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस के प्रोफेसर ए. दामोदरन ने लिखा है कि जब हमने अदाणी की कंपनियों का संयुक्त रूप से मूल्यांकन 220 अरब डॉलर यानी 17,600 अरब रुपये, अदाणी एंटरप्राइजेज का 53 अरब डॉलर यानी 4,243 अरब रुपये किया तो बाजार जरूरत से ज्यादा खिंचा हुआ नजर आया। अदाणी एंटरप्राइजेज के लिए वे 945 रुपये के कीमत लक्ष्य पर पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें: Adani Group stocks: अदाणी समूह की कंपनियों का कंबाइंड मार्केट कैप हुआ आधा

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट 24 जनवरी को आने के बाद से अदाणी समूह के शेयरों ने 9.4 लाख करोड़ रुपये की बाजार कीमत गंवाई है। इस रिपोर्ट में खाते में हेराफेरी और जरूरत से ज्यादा लिवरेज के इस्तेमाल आदि का आरोप लगाया गया है। सोमवार को समूह का कुल एमकैप 27,447 करोड़ रुपये घटकर 9.82 लाख करोड़ रुपये रह गया।

Advertisement
First Published - February 6, 2023 | 10:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement