facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Adani Group Stock : GQG के निवेश से अदाणी के शेयर चढ़े

Advertisement
Last Updated- March 03, 2023 | 10:29 PM IST
Adani Group recovers from losses after Hindenburg report, m-cap crosses Rs 2 trillion even before election results हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद हुए नुकसान से उबर गया Adani Group, चुनाव नतीजों से पहले ही m-cap 2 ट्रिलियन के पार

शुक्रवार को अदाणी समूह की सभी 10 कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी आई। इसके साथ ही 24 जनवरी को हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद से समूह के लिए यह सबसे अच्छा कारोबारी सप्ताह रहा।

राजीव जैन के नेतृत्व वाली फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स द्वारा अदाणी समूह की चार कंपनियों में 1.87 अरब डॉलर (15,446 करोड़ रुपये) मूल्य की हिस्सेदारी खरीदने के बाद समूह के शेयरों में तेजी बढ़ गई। हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद से समूह कंपनियों का बाजार पूंजीकरण करीब 12 लाख करोड़ रुपये घट गया था।

अदाणी एंटरप्राइजेज में शुक्रवार को 17 प्रतिशत की तेजी आई और इस सप्ताह इस शेयर में कुल तेजी 43 प्रतिशत पर पहुंच गई। अदाणी पोर्ट्स ऐंड सेज में करीब 10 प्रतिशत तेजी आई, जबकि शेष आठ शेयरों में लगभग 5-5 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

समूह के बाजार पूंजीकरण में 1.39 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ, जिससे हिंडनबर्ग रिपोर्ट आने के बाद से हुआ नुकसान घटकर अब 10.7 लाख करोड़ रुपये से नीचे आ गया है।

ऐक्सिस सिक्योरिटीज के मुख्य निवेश अधिकारी नवीन कुलकर्णी ने कहा, ‘अदाणी समूह में जीक्यूजी पार्टनर्स द्वारा करीब 2 अरब डॉलर निवेश किए जाने के बाद शेयर बाजार ने राहत की सांस ली है। अदाणी समूह शेयरों को नई राह मिली है, क्योंकि प्रख्यात निवेशक ने मौजूदा भाव पर इनमें निवेश किया है।’

उन्होंने कहा, ‘सौदे के जरिये जुटाई गई रकम का इस्तेमाल प्रवर्तक जरूरत पड़ने पर समूह की किसी भी कंपनी के लिए कर सकते हैं। नए निवेश से इस धारणा को भी ताकत मिली है कि अदाणी समूह के शेयरों में मजबूती आ रही है और जरूरत पड़ने पर मौजूदा कीमतों पर नई पूंजी जुटाई जा सकती है।’

जीक्यूजी ने स्टॉक एक्सचेंज के जरिये 4.3 प्रतिशत और 12.2 प्रतिशत गिरावट पर अदाणी समूह की चार कंपनियों में 1,898 करोड़ रुपये और 5,460 करोड़ रुपये के बीच निवेश किया है।

विश्लेषकों का कहना है कि इस निवेश से इन चार शेयरों में फ्री फ्लोट भी बढ़ेगा जिससे एमएससीआई जैसे वैश्विक सूचकांकों में इनका भारांक बढ़ेगा।

पेरिस्कोप एनालिटिक्स के ब्रायन फ्रीटास का कहना है, ‘दिसंबर 2022 से शेयरधारिता पैटर्न के आधार पर हमारा मानना हैकि इन शेयरों के लिए फ्री फ्लोट बढ़कर 2.55 प्रतिशत से 4.1 प्रतिशत के बीच रह सकता है। इसका असर एमएससीआई के लिए फॉरेन इनक्लूजन फैक्टर (एफआईएफ) में दिखेगा।’

LIC में भी तेजी

अदाणी समूह के 10 शेयरों में इस सप्ताह 4.5 प्रतिशत से 43 प्रतिशत के बीच तेजी दर्ज की गई। इसका असर बीमा दिग्गज एलआईसी के शेयर पर भी दिखा है। एलआईसी का शेयर शुक्रवार को 2.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 616 रुपये पर बंद हुआ। समूह की कंपनियों में एलआईसी का निवेश है।

अदाणी समूह की सात कंपनियों में एलआईसी की 1.28 प्रतिशत से लेकर 9.14 प्रतिशत के दायरे में हिस्सेदारी है। इन कंपनियों में उसकी निवेश वैल्यू करीब 30,127 करोड़ रुपये है।

Advertisement
First Published - March 3, 2023 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement